वीडियो देखिये, फिर फूटी नर्मदा नदी की पाइप लाइन: ग्राउंड क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात; लोगों को घरेलू सामान बचाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर/ महू।
नर्मदा परियोजना की पाइप लाइन फूटने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरल और सिमरोल के पास हाल ही में हुए हादसों के बाद सोमवार सुबह महू के गैरिसन ग्राउंड क्षेत्र में नर्मदा फेस-3 की मुख्य पाइप लाइन फूट गई। पाइप लाइन फूटते ही हजारों गैलन पानी तेज बहाव के साथ सड़कों पर फैल गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
नर्मदा तृतीय चरण की 1700 मिमी व्यास की मुख्य पाइपलाइन में महू स्थित ड्रीमलैंड स्क्वायर के समीप लीकेज होने से जलप्रदाय व्यवस्था प्रभावित हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नर्मदा तृतीय चरण के सभी पंप अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह अचानक तेज आवाज के साथ पाइप लाइन फट गई और देखते ही देखते आधा किलोमीटर तक सड़क पर पानी भर गया। कई जगह सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगीं। पानी का बहाव इतना तेज था कि आसपास के घरों में भी पानी घुस गया, जिससे लोगों को घरेलू सामान बचाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
स्थानीय निवासी रवि महरौलिया ने बताया कि पिछले सात दिनों से पाइप लाइन में लीकेज हो रहा था। इसकी शिकायत संबंधित विभाग को दी गई थी, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि लापरवाही के कारण ही यह बड़ी घटना हुई, जिससे उनके घर में पानी भर गया और नुकसान उठाना पड़ा।
गौरतलब है कि इससे पहले चोरल और सिमरोल क्षेत्र में भी नर्मदा पाइप लाइन फूटने की घटनाएं सामने आई थीं। लगातार हो रही इन घटनाओं ने पाइप लाइन की गुणवत्ता और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार पाइप लाइन फूटने से न केवल पानी की बर्बादी हो रही है, बल्कि जन-धन हानि का खतरा भी बना रहता है।
छावनी परिषद के पानी सप्लाई सुपरवाइजर अजीत ने बताया कि फूटी हुई लाइन नर्मदा फेस-3 की पाइप लाइन है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और पानी की सप्लाई बंद कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पाइप लाइन दुरुस्त कर दी जाएगी और क्षेत्र में जलापूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
नर्मदा तृतीय चरण की 1700 मिमी व्यास की मुख्य पाइपलाइन में महू स्थित ड्रीमलैंड स्क्वायर के समीप लीकेज होने से जलप्रदाय व्यवस्था प्रभावित हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नर्मदा तृतीय चरण के सभी पंप अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य सुरक्षित एवं सुचारू रूप से पूरा करने के लिए पंपों को बंद रखना आवश्यक है। सुधार कार्य पूर्ण होते ही जलप्रदाय व्यवस्था को पुनः चालू कर दिया जाएगा।
विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे जल का संयमित एवं सावधानीपूर्वक उपयोग करें, ताकि मरम्मत अवधि के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। निगम का दावा है कि तकनीकी दल लगातार मौके पर मौजूद है और पाइपलाइन को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस लीकेज के कारण शहर के कई क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि विभाग ने आश्वस्त किया है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही जल वितरण व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी
संबंधित समाचार

भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल:नशामुक्ति अभियान के बीच खाकी पर सवाल

भटकती बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बने सूबेदार:खुद दिया ऑटो का किराया

गरबे में गड़बड़ी की तो खैर नहीं:3 बदमाशों पर कार्रवाई

गज कुंडी में बारूद भरते समय धमाका:दो नाबालिग झुलसे; प्रतिबंध के बावजूद इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल

वीडियो देखिये, कैसे नाराज होकर मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात किए बिना चल दिए:50 से ज्यादा माइक सामने आए तो हुए असहज; रेसीडेंसी कोठी में कवरेज के दौरान अव्यवस्था

खटारा यात्री बस को बना दिया पार्सल ढोने वाला ट्रक:एसीपी ने वीडियो बनाकर पकड़ी मनमानी

वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह के बयान को गलत संदर्भ में पेश करना उचित नहीं:कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बोले- हास्य-विनोद को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:जिला-कोर्ट से ड्रग्स के साथ युवक पकड़ाया; डिलीवरी देने का कर रहा था इंतजार

गोवंश से भरी पिकअप ने मंडी में चार लोगों को कुचला:महिला के ऊपर से निकले पहिए; भागते समय बिजली के खंभे से टकराई

जमीन के सौदों से शादी में नोटों की बारिश तक जांच के घेरे में फिरोज:वायरल वीडियो और करोड़ों की जमीन की रजिस्ट्री के दस्तावेज खंगाल रही लोकायुक्त

वीडियो देखिये, बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देगी सरकार:मुख्यमंत्री ने घायलों के तत्काल उपचार के दिए निर्देश; प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन को व्यवस्था करने को कहा

इंदौर महाविद्यालय के गरबे में पांच मुस्लिम युवक-युवती पहुंचे हंगामा:बिना अनुमति हो रहे गरबे को बजरंग दल की दबिश पर पुलिस ने बंद कराया

आधी रात नशेड़ियों का तांडव:तलवार, पत्थर व ईंटों से हमला

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इस्तेमाल करना उनका अधिकार; डेटाबेस की विश्वसनीयता और उसके दुरुपयोग को रोकने के लिए भी निर्देश

अंडरग्राउंड मेट्रो रूट के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:बोले-विकास चाहिए; विनाश नहीं

भाजपा कार्यालय के लिए नया भवन बनेगा:मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से की बातचीत; इन दो विधायकों को दी जिम्मेदारी, किसके बारे में पूछा-जादूगर कहां हैं?

मशहूर संगीतकार देवा का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 400 से ज्यादा फिल्मों में दिया संगीत

भाजपा ने मंडल अध्यक्ष कमल सिंह चौहान को कार्यालय बुलाया:गरबा पंडाल में 15 वर्षीय बालिका से धक्का-मुक्की का मामला; नगर अध्यक्ष ने जताई नाराजगी, संगठन के अगले कदम पर नजर

प्यासा इंदौर बेपरवाह पहरेदार:भाजपा की अंतर्कलह ने शहर को किया पानी-पानी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!