वीडियो देखिये, देशभर में मानसून का कहर: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से 4 की मौत; 250 वाहन बहे, उत्तराखंड में भूस्खलन, 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और कई राज्यों में भारी बारिश जनजीवन पर भारी पड़ रही है। जम्मू-कश्मीर में अचानक आई बाढ़ और उत्तराखंड में भूस्खलन जैसी घटनाओं के बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर समेत 14 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
जम्मू-कश्मीर में फ्लैश फ्लड, 4 लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार देर रात करीब तीन बजे हुई मूसलाधार बारिश के बाद फ्लैश फ्लड आ गई। धारहाल नदी उफान पर आने से न्यू बस स्टैंड बेला क्षेत्र में भारी जलभराव हो गया। तेज बहाव में करीब 200 से 250 वाहन बह गए, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। वहीं, पुंछ जिले में रातभर हुई भारी बारिश के कारण चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के लापता होने की सूचना है। प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।
उत्तराखंड में भूस्खलन, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते कई पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड के बाद घोड़े-खच्चरों की सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं। वहीं, पिथौरागढ़ जिले में गरबाधार क्षेत्र में भूस्खलन के कारण सड़क बंद होने से कैलाश-मानसरोवर यात्रा के चौथे जत्थे के 50 श्रद्धालुओं को धारचूला बेस कैंप में रोकना पड़ा है।
14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। उत्तराखंड, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
नदियां उफान पर, कई इलाकों में जलभराव
लगातार बारिश के कारण देश के कई हिस्सों में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा नदी खतरे के निशान के करीब पहुंचने से कई घाट जलमग्न हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर के अखनूर में चिनाब नदी उफान पर है, जबकि उत्तराखंड में अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे के कई घाट और निर्माण प्रभावित हुए हैं। देहरादून, ऋषिकेश, रांची और गुवाहाटी सहित कई शहरों में तेज बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे यातायात और दैनिक जीवन प्रभावित हुआ है।
अरुणाचल प्रदेश में डेढ़ लाख से अधिक लोग प्रभावित
अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हालात गंभीर बने हुए हैं। राज्य में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 29 लोग घायल हुए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 26 जिले, 328 सर्कल और 576 गांव प्रभावित हुए हैं तथा लगभग 1.49 लाख लोग बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हैं।
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की
लगातार खराब मौसम को देखते हुए विभिन्न राज्यों के प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। राहत एवं बचाव दल संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!