वीडियो देखिये, भूख हड़ताल पर बैठे शख्स को पुलिस ने अस्पताल भेजा: प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तारी का लगाया आरोप; प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का दिया हवाला
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, छतरपुर/पन्ना।
केन-बेतवा परियोजना और किसानों की मांगों को लेकर जारी आंदोलन के बीच पुलिस प्रशासन ने किसान नेता अमित भटनागर को चिकित्सकीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
एडिशनल एसपी ने बताया कि अमित भटनागर पिछले 14 दिनों से लगातार भूख हड़ताल पर बैठे थे। लंबे समय तक उपवास के कारण उनकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने उन्हें स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल भेजने का निर्णय लिया।
अधिकारियों का कहना है कि आंदोलन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया। प्रशासन के अनुसार, जिस अंडरब्रिज स्थल पर आदिवासी किसान जल सत्याग्रह कर रहे थे, वहां निर्माण कार्य जारी है। ऐसे में निर्माण स्थल पर दुर्घटना या किसी अन्य घटना को रोकने के उद्देश्य से प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया गया।
आंदोलनकारियों ने लगाया गिरफ्तारी का आरोप
वहीं, आंदोलनकारियों ने पुलिस कार्रवाई को लेकर विरोध जताया है। प्रदर्शनकारी दिव्या अहिरवार ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि रविवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस प्रशासन बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचा और आंदोलन कर रहे लोगों को वहां से हटा दिया। उन्होंने दावा किया कि किसान नेता अमित भटनागर समेत कई आंदोलनकारियों को पुलिस अपने साथ ले गई।
दिव्या अहिरवार ने आरोप लगाया कि अमित भटनागर रविवार को केन-बेतवा परियोजना से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर खुलासा करने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही प्रशासन ने कार्रवाई कर दी। उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रशासन पर आंदोलन को दबाने का आरोप लगाया।
प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का दिया हवाला
पुलिस प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य केवल आंदोलन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना और निर्माणाधीन क्षेत्र में किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकना था।
अधिकारियों के अनुसार, अमित भटनागर की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए चिकित्सकीय देखभाल जरूरी थी, इसलिए उन्हें अस्पताल भेजा गया। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन और आंदोलनकारियों के अपने-अपने दावे हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
संबंधित समाचार

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!