खबर
Top News

वीडियो देखिये, लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला एवं बाल विकास के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर छापेमारी; आय से अधिक इतनी संपत्ति के मिले प्रमाण

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 जून 2026, 11:01 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक (जॉइंट डायरेक्टर) लक्ष्मी नारायण कंडवाल के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कंडवाल के पास उनकी वैध आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने के प्रमाण मिले हैं।

भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त हुई थी
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय को कंडवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त हुई थी। प्राथमिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद विशेष न्यायालय से तलाशी वारंट लेकर लोकायुक्त की अलग-अलग टीमों ने बुधवार तड़के एक साथ तीन स्थानों पर दबिश दी।

गोपनीय कार्रवाई, परिवार को नहीं लगी भनक
सूत्रों के अनुसार पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से की गई थी। संयुक्त संचालक और उनके परिवार को इसकी कोई पूर्व सूचना नहीं थी। सुबह अचानक बड़ी संख्या में अधिकारियों के पहुंचने से इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

आलीशान जिम और मॉलनुमा स्टोर देख चौंकी टीम
जांच के दौरान लोकायुक्त टीम जब कंडवाल से जुड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक पहुंची तो वहां की भव्यता देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।

दो मंजिला प्रीमियम जिम
कंडवाल से जुड़े ‘एमएस जिम सेंटर’ का संचालन दो मंजिला आलीशान भवन में किया जा रहा है। जिम में अत्याधुनिक और विदेशी फिटनेस मशीनें, महंगे उपकरण तथा प्रीमियम सुविधाएं उपलब्ध हैं। बताया जा रहा है कि यह जिम शहर के बड़े निजी फिटनेस सेंटरों में शामिल है।

मॉल जैसा डिपार्टमेंटल स्टोर
लोकायुक्त की दूसरी टीम ने एक बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर पर भी छापा मारा। यह स्टोर किसी मिनी मॉल की तरह संचालित हो रहा था, जहां दैनिक उपयोग की वस्तुओं का बड़े पैमाने पर कारोबार किया जा रहा था। अधिकारियों ने यहां से भी दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए हैं।

वित्तीय दस्तावेजों की जांच जारी
कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त के वित्तीय विशेषज्ञ मौके पर मौजूद रहे। बैंक खातों, निवेश संबंधी दस्तावेजों, संपत्ति के कागजात और लेन-देन की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बेनामी संपत्ति, जमीनों के दस्तावेज और सोने-चांदी के आभूषणों का भी मूल्यांकन किया जा रहा है।

जिम और डिपार्टमेंटल स्टोर में लगाए गए करोड़ों रुपये के निवेश के स्रोत की जांच की जा रही है। अधिकारियों का अनुमान है कि जब्त किए गए दस्तावेजों की गहन पड़ताल के बाद संपत्ति का आंकड़ा और बढ़ सकता है। फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है और विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

about 15 hours ago
समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
Top News

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

about 15 hours ago
पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग
Top News

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

about 16 hours ago
100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

about 16 hours ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

about 16 hours ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 17 hours ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

about 17 hours ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

about 17 hours ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 17 hours ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 17 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 18 hours ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 18 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 18 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 18 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 18 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 18 hours ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 18 hours ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 19 hours ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!