खबर
Top News

वीडियो देखिये, सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने का हाईकोर्ट का आदेश: पत्नी गीतांजलि ने जताई खुशी; जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 जुलाई 2026, 2:24 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली। 
दिल्ली हाईकोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह आदेश सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि आंगमो की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। अदालत ने कहा कि मेदांता अस्पताल उनके इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों का एक पैनल गठित करेगा।

सोनम वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल पर हैं। 18 जुलाई को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद पुलिस उन्हें जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल लेकर गई थी, जहां उन्हें भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनकी पत्नी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उन्हें उनकी पसंद के अस्पताल में इलाज कराने की मांग की थी।

हाईकोर्ट द्वारा मामले में अनुकूल आदेश दिए जाने के बाद सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि आंगमो ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले से बेहद खुश हैं और अदालत का धन्यवाद करती हैं।

डॉ. आंगमो ने कहा, "भारत में एक लोकतांत्रिक नागरिक को यह अधिकार है कि वह अपनी पसंद के डॉक्टर और अस्पताल का चयन कर सके और यह तय कर सके कि उसका इलाज किस तरह होना चाहिए।"

उन्होंने यह भी कहा कि सोनम वांगचुक को अस्पताल लाए जाने के तरीके और बाद में उन्हें आईसीयू में रखे जाने को लेकर भरोसे की कमी पैदा हुई थी। उनके अनुसार, सोनम को आईसीयू में रखने की आवश्यकता नहीं थी।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी
वहीं, जंतर-मंतर पर आंदोलनकारियों का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। प्रदर्शन का यह 32वां दिन बताया जा रहा है। सुबह से ही बड़ी संख्या में समर्थक प्रदर्शन स्थल पर मौजूद रहे।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए पहुंची पुलिस के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। इससे पहले संसद मार्च के बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार देर शाम जंतर-मंतर खाली कराया था, लेकिन आंदोलनकारी देर रात फिर वहां एकत्रित हो गए। प्रशासन की ओर से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। वहीं, प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखे हुए हैं।

संबंधित समाचार

पूरे मानसून रहें सावधान
Top News

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

7 minutes ago
MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
Top News

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

8 minutes ago
बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान
Top News

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

10 minutes ago
गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच
Top News

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

14 minutes ago
3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी
Top News

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

20 minutes ago
नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह
Top News

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

25 minutes ago
शिकायत आने पर तुरंत एक्शन
Top News

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

33 minutes ago
झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया
Top News

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर
Indore

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा
Top News

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

about 1 hour ago
सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब
Indore

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

about 1 hour ago
सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार
Top News

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

about 1 hour ago
जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत
Top News

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

about 1 hour ago
दुबई में MP का डंका
Top News

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

about 1 hour ago
बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान
Top News

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

about 1 hour ago
ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
Top News

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

about 2 hours ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

about 2 hours ago
स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा
Top News

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!