वीडियो देखिये, नशा मुक्त अभियान 2.0 के तहत आबकारी विभाग की कार्रवाई: शंका के आधार पर वाहन की तलाशी लेने पर हुआ ये खुलासा; इतने हजार की अवैध शराब और एक्टिवा वाहन जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशा मुक्त अभियान 2.0 के तहत अवैध शराब के परिवहन और संग्रहण के खिलाफ आबकारी विभाग इंदौर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर इंदौर श्री शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब और वाहन को जब्त किया है।
आबकारी विभाग के अनुसार 17 जुलाई 2026 को वृत बालदा कॉलोनी क्षेत्र में प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक प्रियंका रानी चौरसिया के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान पवनपुत्र नगर क्षेत्र में एक एक्टिवा वाहन क्रमांक MP09ZL3387 संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया।
शंका के आधार पर वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे एक सफेद रंग के थैले से 150 पाव मसाला देशी मदिरा, कुल 27 बल्क लीटर शराब बरामद की गई। जांच में सामने आया कि शराब का परिवहन अवैध रूप से किया जा रहा था।
मौके से आरोपी फरार हो गया, जिसके बाद अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आबकारी विभाग ने बरामद शराब और एक्टिवा वाहन को विधिवत जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है। विभाग के अनुसार, जब्त शराब और वाहन का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 95 हजार रुपये है।
इस कार्रवाई में प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक प्रियंका रानी चौरसिया के साथ आबकारी आरक्षक विजय सोलंकी और अर्जुन धरवे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आबकारी विभाग इंदौर ने स्पष्ट किया है कि नशा मुक्त अभियान 2.0 के अंतर्गत अवैध मदिरा निर्माण, परिवहन और संग्रहण के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने आमजन से भी अवैध नशे के कारोबार की सूचना संबंधित विभाग को देने की अपील की है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिए, हंगामे के बीच समान नागरिक संहिता बिल पास:मुख्यमंत्री बोले- अलग-अलग मजहबी तौल कांटा नहीं चलेगा; कांग्रेस का जोरदार विरोध

खुलासा फर्स्ट की सबसे बड़ी ताकत उसकी विश्वसनीयता

सांसद शंकर लालवानी के निवास पर फटा ‘तिरंगा' फहराने का आरोप

लटूरी देवता की गवाही के बिना अधूरी और खंडित है बाबा केदार की यात्रा

सुप्रीम एक्शन:राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; टिन्नू यादव की रिमांड में बड़े खुलासे, VVIP गेट से रकम बाहर ले जाने का पुलिस का दावा

323 पेड़ों की बलि देकर बनाएंगे टंकी:गार्डन पर निगम का बुलडोजर; लाखों के सौंदर्यीकरण पर फिरा पानी

छत्तीस घंटे में दूधवाले से लूट का खुलासा:पत्थर मारकर लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार; बाइक और मोबाइल बरामद

नोटरी से खुला निगम खाता:फिर विक्रय हो गई संपत्ति

40 वर्षों से जमे हैं शेवगांवकर दोषी हैं:फिर भी पद नहीं छोड़ रहे

छात्रों के समर्थन में सिंगर ने उठाई आवाज:लाठीचार्ज पर जताई नाराजगी; कहा-छात्रों को मारने में शर्म नहीं आती

सीजेपी आंदोलन पर ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान:बोलीं- जरूरत पड़ी तो खुद प्रदर्शन में जाऊंगी; विपक्ष को दिया एकजुटता का मंत्र

तो इन कारणों से कटा नरोत्तम का पत्ता:अब मुख्यधारा में वापसी मुश्किल

190 पदोन्नत एसडीएम नहीं कर सकेंगे राजस्व के फैसले:भर्ती नियम 1961 के अनुसार दो साल परिवीक्षा अवधि व ट्रेनिंग अनिवार्य

गुरु पूर्णिमा पर मनेगा महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:आयोजन को लेकर की समीक्षा

गांवों से दिल्ली तक आंदोलनों की एक जैसी तस्वीर दिखी

अपॉइंटमेंट के नाम पर महिला से ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही हैक हुआ मोबाइल; खाते से उड़ाए रुपए

सोशल मीडिया पोस्ट पर सियासी संग्राम:युवक से माफी मंगवाई, कांग्रेस ने थाने का किया घेराव

वीडियो देखिये, कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का राहुल गांधी पर हमला:बोले- सरकार संसद में चर्चा के लिए तैयार; नेता प्रतिपक्ष से ऐसी उम्मीद नहीं

नीट आंदोलन:भंवरकुआं पर 22वें दिन भी डटे छात्र; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े

‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!