वीडियो देखिये, डॉ मोहन यादव की पूरी कैबिनेट इलेक्ट्रिक बस से पहुंची जगदीशपुर: पर्यावरण संरक्षण और सुशासन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में शासकीय संसाधनों के मितव्ययी उपयोग, पर्यावरण संरक्षण और सुशासन को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को एक अनूठी पहल की। जगदीशपुर में आयोजित कैबिनेट बैठक के लिए मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य अपने शासकीय वाहन और सुरक्षा काफिले का उपयोग करने के बजाय सामूहिक रूप से इलेक्ट्रिक बसों से बैठक स्थल पहुंचे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सभी मंत्री और उनका स्टाफ सुबह मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। यहां से तीन इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से पूरा मंत्रिमंडल एक साथ जगदीशपुर के लिए रवाना हुआ और बैठक स्थल पहुंचा। इस दौरान मंत्रियों के शासकीय वाहन, पायलट वाहन, फॉलो वाहन तथा अन्य सुरक्षा काफिले मुख्यमंत्री निवास पर ही रहे।
कैबिनेट बैठक में शामिल होने वाले वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस पहल में भागीदारी की। अधिकारियों ने अपने वाहन कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्क किए और वहां से इलेक्ट्रिक बसों के जरिए सामूहिक रूप से बैठक स्थल पहुंचे।
सरकार का मानना है कि इस पहल से ईंधन की बचत के साथ-साथ शासकीय संसाधनों का अधिक प्रभावी और मितव्ययी उपयोग सुनिश्चित होगा। साथ ही, इलेक्ट्रिक बसों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने का संदेश भी दिया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की इस पहल को शासन-प्रशासन में सादगी, अनुशासन और जनधन के विवेकपूर्ण उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार का कहना है कि सार्वजनिक संसाधनों के जिम्मेदाराना उपयोग और पर्यावरण-अनुकूल व्यवस्थाओं को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।
संबंधित समाचार

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन:शाम रिटायरमेंट: डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!