वीडियो देखिये, जयंती पर अंबेडकर जन्मस्थली पर विवाद: अनुयायियों से धक्का-मुक्की के आरोप; पुलिस के रवैये पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, महू।
भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती पर उनकी जन्मस्थली महू में जहां एक ओर आस्था का सैलाब उमड़ा, वहीं दूसरी ओर अव्यवस्था और पुलिस के कथित व्यवहार ने आयोजन को विवादों में घेर दिया। सुबह से ही देशभर से हजारों अनुयायी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देने महू पहुंचे। परिवारों के साथ आए लोग इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए जन्मस्थल पर फोटो खिंचवा रहे थे और श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे थे।
फोटो खिंचवा रहे लोगों को हटाने पर विवाद
इसी दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों के रवैये पर सवाल खड़े हो गए। आरोप है कि फोटो ले रहे श्रद्धालुओं को अचानक हटाया जाने लगा। कई लोगों ने पुलिस पर धक्का-मुक्की और बदसलूकी के आरोप लगाए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दूर-दराज से आए अनुयायियों में नाराजगी फैल गई।
विरोध में नारेबाजी, माहौल हुआ गरम
पुलिस के व्यवहार से नाराज लोगों ने मौके पर ही विरोध शुरू कर दिया। नारेबाजी करते हुए उन्होंने प्रशासन के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण बना रहा।
मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा
जानकारी के अनुसार, यह पूरा घटनाक्रम उस समय हुआ जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया जा रहा था। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बाबा साहेब को नमन करते हुए उन्हें भारतीय संविधान का शिल्पकार बताया और उनके योगदान को याद किया।
वीआईपी व्यवस्था बनाम आम श्रद्धालु
घटना के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या वीआईपी कार्यक्रमों के चलते आम श्रद्धालुओं की भावनाओं और गरिमा को नजरअंदाज किया जा सकता है। आयोजन में उमड़ी भारी भीड़ और सुरक्षा के बीच संतुलन बनाए रखने की चुनौती के बावजूद, पुलिस के रवैये को लेकर उठे सवाल प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गए हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!