वीडियो देखिये, राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह और उमंग सिंघार ने कही ये बात; मीनाक्षी बोलीं- कांग्रेस लड़ेगी और जीतेगी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन के दौरान पार्टी नेताओं ने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त और लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया, जबकि भाजपा अपने अतिरिक्त वोटों के दम पर जीत का दावा कर रही है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र सिंह पटवारी ने कहा कि यह लड़ाई मध्य प्रदेश के लोकतंत्र की है और हर हालात में कांग्रेस का प्रत्याशी राज्यसभा जाएगा। एक तरफ प्रधानमंत्री देश बचाने की बात कर रहे हैं, दूसरी तरफ भाजपा विधायक खरीद-फरोख्त और लोकतंत्र की हत्या का प्रयास कर रही है। मध्य प्रदेश कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और कांग्रेस का प्रत्याशी 500 प्रतिशत राज्यसभा जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा इस भ्रम में है कि वह कांग्रेस में टूट करा सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह संगठित और एकजुट है। सभी कांग्रेस विधायक कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन को भरपूर समर्थन देंगे। भाजपा की जो हमेशा से टूट की रणनीति रही है, वह इस बार सफल नहीं होगी। मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की उम्मीदवार हैं और हम सब उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।
राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन से पहले कहा कि कांग्रेस लड़ेगी और जीतेगी। हम सब एक साथ नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। उन्होंने पार्टी की एकजुटता पर भरोसा जताते हुए जीत का दावा किया।
कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने भाजपा के तीसरे उम्मीदवार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अचानक कल रात भाजपा ने तीसरा प्रत्याशी घोषित किया है, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस का एक-एक विधायक मीनाक्षी नटराजन के साथ खड़ा है।
भाजपा पूरे देश में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात करती है, फिर मध्य प्रदेश से राज्यसभा जाने वाले तीन सांसदों में एक महिला कांग्रेस प्रत्याशी को रोकने की कोशिश क्यों कर रही है? यदि भाजपा मीनाक्षी जी को सांसद बनने से रोकने का प्रयास कर रही है, तो यह महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।"
वहीं, मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा के तीसरे उम्मीदवार को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की फूट का उम्मीदवार है। भाजपा आखिरी समय तक तय नहीं कर पाई कि किसे उम्मीदवार बनाया जाए। हर गुट अपने-अपने नेता के नाम की पैरवी कर रहा था। यह फूट का उम्मीदवार है, इसलिए फूटेगा भी।
उधर, भाजपा की ओर से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि पार्टी के पास अतिरिक्त वोट हैं, इसलिए तीसरा उम्मीदवार उतारा गया है। उन्होंने कहा कि विकास चाहने वाले सभी विधायक भाजपा उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। वहीं भाजपा उम्मीदवार महेश केवट ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है और वे हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर अब मुकाबला प्रतिष्ठा का बन गया है। कांग्रेस अपनी एकजुटता का दावा कर रही है, जबकि भाजपा अतिरिक्त वोटों और राजनीतिक रणनीति के दम पर जीत का भरोसा जता रही है। ऐसे में चुनाव परिणाम पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं।
संबंधित समाचार

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई

बैरिकेड्स के बावजूद विजयवर्गीय के घर पहुंचे दंपति ने किया हंगामा:पुलिस जबरन उठाकर थाने ले गई

छात्र आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरा विपक्ष:राहुल गांधी समेत सांसदों को रास्ते में रोका; शाह के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ी

नीट मुद्दे पर सीजेपी ने किया देशव्यापी आंदोलन का ऐलान:सरकार के वार्ता प्रस्ताव पर रखी शर्त; 24 जुलाई को सभी जिलों में प्रदर्शन की अपील

शिक्षक भर्ती में नया विवाद:डिप्लोमा पर अटकी वर्ग-3 की नियुक्तियां, अभ्यर्थियों ने लगाए मनमानी के आरोप

NEET का सपना टूटा:लेकिन नहीं मानी हार; एक ही महीने में की 4 सरकारी परीक्षाएं पास

वीडियो देखिए, अनोखी बारात बनी चर्चा का विषय:घोड़े पर दूल्हा; आगे दो बाजे वाले और पीछे डीजे... बस इतने ही बाराती

पटवारी पर जानलेवा हमला:अवैध खनन रोकने पहुंचे थे; बुलडोजर के बकेट से तोड़ा हाथ, ट्राला चढ़ाने की कोशिश

गुरुपूर्णिमा पर दादा दरबार में निर्बाध होंगे दर्शन:मंदिर निर्माण के बीच ट्रस्ट ने बनाए अस्थायी पुल; श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!