वीडियो देखिये, कांग्रेस अध्यक्ष ने की ऐसी मांग: प्रधानमंत्री सदन में दें बयान, तभी होगा भरोसा; विपक्ष के हंगामे से दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद के मानसून सत्र में शुक्रवार को भी विपक्ष का विरोध जारी रहा। विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद परिसर के मकर द्वार के बाहर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लगातार हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।
कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद में आकर इस मुद्दे पर बयान देने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देर रात वीडियो संदेश जारी करने के बजाय संसद में आकर अपनी बात रखनी चाहिए।
खड़गे ने कहा, "प्रधानमंत्री सदन में आकर बयान दें, तभी उनकी बातों को सही माना जाएगा। रात 12 बजे वीडियो जारी करने के बजाय उन्हें संसद में बोलना चाहिए।" उन्होंने कहा कि संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है और इतने गंभीर मुद्दे पर सरकार को सदन के भीतर जवाब देना चाहिए।
उधर, संसद में संभावित महत्वपूर्ण चर्चा और मतदान को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने सभी एनडीए सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। पार्टी ने सांसदों को शुक्रवार को पूरे दिन सदन में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
सूत्रों के अनुसार, दोपहर 1 बजे संसद भवन में केंद्रीय मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक भी प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इस बैठक में पेपर लीक की घटनाओं पर सख्त कानूनी कार्रवाई से जुड़े प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा था कि सरकार पेपर लीक के मामलों में कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए नया कानूनी प्रावधान लाने की दिशा में कदम उठा रही है।
NEET पेपर लीक को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ है। दूसरी ओर सरकार का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इ
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!