वीडियो देखिये, दतिया उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी ने जमा किया नामांकन: पार्टी को भारी समर्थन मिलने का किया दावा; वरिष्ठ नेता भी पहुंचे
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, दतिया।
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, वरिष्ठ नेता फूल सिंह बरैया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कैलाश कुशवाहा और अशोक डांगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नामांकन से पहले कांग्रेस नेताओं ने दतिया में शक्ति प्रदर्शन किया और इसके बाद निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर प्रत्याशी का नामांकन दाखिल कराया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने उपचुनाव में जीत का दावा करते हुए भाजपा पर भी निशाना साधा।
नामांकन से पहले जीतू पटवारी ने दतिया में कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती के निवास पर पहुंचकर उनसे आत्मीय मुलाकात भी की। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कैलाश कुशवाहा और अशोक डांगी भी मौजूद रहे।
नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पूरी एकजुटता और संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरी है तथा दतिया में कांग्रेस का परचम लहराने के लिए हर कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटा हुआ है।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और वरिष्ठ नेता फूल सिंह बरैया भी नामांकन के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के साथ मौजूद रहे और कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया।
इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को "बेहद कमजोर उम्मीदवार" बताते हुए दावा किया कि जनता बदलाव चाहती है और दतिया उपचुनाव में कांग्रेस को भारी समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरी है और मतदाता इस बार भाजपा को जवाब देंगे।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!