वीडियो देखिये, लगातार 12 वर्ष पूरे करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई: भाजपा नेताओं ने बताया ऐतिहासिक कार्यकाल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, दिल्ली/इंदौर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष तक पद पर बने रहने पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए उन्हें बधाई दी है। पार्टी नेताओं ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद यह पहली बार है जब किसी प्रधानमंत्री ने लगातार 12 वर्षों तक देश का नेतृत्व किया है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बयान
नई दिल्ली में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि यह देश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिष्ठा को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने दुनिया में भारत का मान बढ़ाने का कार्य किया है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की साख को नई ऊंचाई दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सामान्य और गरीब परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचना और भारत को गौरवान्वित करना प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और देश की वैश्विक पहचान सशक्त हुई है।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गिनाईं उपलब्धियां
इंदौर में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने लगातार 12 वर्षों तक प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं को ‘प्रथम सेवक’ मानकर कार्य करते हैं और जनता के हित को सर्वोपरि रखते हैं।
उन्होंने कहा कि आज का भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है। देश आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा है और वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान बना चुका है। विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्षेत्र और वैश्विक कूटनीति में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वयं को सुरक्षित और आश्वस्त महसूस करती है।
मंत्री शिवराज सिंह चौहान का वक्तव्य
नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं और उनका कार्यकाल निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित उनके लिए सर्वोपरि है और वे दिन-रात देशवासियों के लिए काम करते हैं।
चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मानवता के कल्याण के लिए अनेक पहल की हैं और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का नेतृत्व देश के लिए वरदान साबित हुआ है और उनके मार्गदर्शन में भारत नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।
भाजपा नेताओं ने बताया ऐतिहासिक क्षण
भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूरे होने को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह कालखंड देश के विकास, वैश्विक प्रतिष्ठा और राजनीतिक स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण रहा है। नेताओं ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आने वाले समय में भी प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।
संबंधित समाचार

16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप:अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग; 4 नाबालिग हिरासत में

वीडियो देखिये, प्रधानमंत्री ने "मन की बात" कार्यक्रम में इस जिले की बेटी के अंगदान का किया उल्लेख:मुख्यमंत्री ने माना आभार; परिवार के फैसले से समाज और देश के लिए बड़ा संदेश

मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा:धार के शिल्पकार को ‘सीलोन क्राफ्ट वीक 2026’ में भागीदारी का आमंत्रण

इंदौर में अस्थाई पटाखा दुकानों के लिए स्थल निर्धारित:सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश; एक मैदान में 50 से अधिक अस्थाई लाइसेंस जारी नहीं होंगे

दीपावली पर अस्थाई खेरची पटाखा दुकानों के लाइसेंस:इस दिन तक लिए जाएंगे आवेदन; निर्धारित स्थलों पर लगेंगी अस्थाई पटाखा दुकानें, इतनी अवधि के लिए जारी होंगे लाइसेंस

लसूड़िया मोरी–केलोद हाला रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण:दिसंबर तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य; सिंहस्थ-2028 में क्षेत्रवासियों को मिलेगी जाम से राहत

वीडियो देखिये, पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के दौरान हंगामा:पीएम मोदी के समर्थन में बोलने वाले व्यक्ति की पिटाई

प्रदेश में 42 लाख वोटरों के नाम कटने का कांग्रेस का दावा:कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य ने SIR रद्द करने की उठाई मांग

गुजरात साइबर ठगी मामले में फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार:गुजरात पुलिस और लसूड़िया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

वीडियो देखिये, पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा का आरोप:वोटर कार्ड महेश्वर में मिलने पर उठाए सवाल; बोले-इंदौर के मतदाता पहचान पत्र वहां कैसे पहुंचे?

मदरसे में बच्चों से मारपीट और उत्पीड़न के आरोप:26 बच्चों का रेस्क्यू; बच्चियों से घरेलू काम कराने और प्रताड़ित करने के आरोप, प्रशासन ने इमारत सील की

इंदौर से सांवलिया जी दर्शन को निकले छह युवक हादसे का शिकार, दो की मौत:धार में कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी, चार घायल; वाहन काटकर निकाले गए सवार

कोचिंग सेंटरों पर नए नियमों का मसौदा जारी:90 दिन में पंजीयन जरूरी; फीस से लेकर शिक्षकों की योग्यता तक की जानकारी वेबसाइट पर करनी होगी

घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील:संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल

छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व:जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान

लॉरेंस के गुर्गे ने इंस्टाग्राम पर दिखाई बहादुरी:उसी डिजिटल सुराग से इंदौर में पकड़ाया प्रांजल

किस लोकेशन से पुलिस कहां पहुंची:कमरे से किसे बरामद किया; पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही क्या हुआ

भाजपा 30 को निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:महानगर की कामकाजी बैठक संपन्न

एक बेबस पिता, ढहती उम्मीदें और जिंदगी की जंग लड़ता हमारा साथी शेखर मालवीय

लवकुश डबल डेकर ब्रिज के उद्घाटन की तारीख बदली:पहले इस दिन होना था शुभारंभ; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की व्यस्तताओं के चलते बदलाव की चर्चा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!