खबर
Top News

वीडियो देखिये, मानसून से पहले एक्शन मोड में कलेक्टर: नगर निगम टीम के साथ प्रमुख तालाबों का किया निरीक्षण; जल संरक्षण और सफाई पर जोर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 जून 2026, 1:13 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आगामी मानसून को देखते हुए इंदौर जिला प्रशासन जल संरक्षण और जल निकासी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गया है। इसी क्रम में कलेक्टर शिवम वर्मा ने बुधवार को नगर निगम अधिकारियों के साथ शहर के तीन प्रमुख तालाबों का औचक निरीक्षण किया और वहां चल रहे कार्यों की समीक्षा की।

कार्यों का जायजा लिया
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तालाबों की सफाई व्यवस्था, जलभराव की स्थिति, अतिक्रमण और सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मानसून से पहले सभी आवश्यक कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

तीन प्रमुख तालाबों का किया निरीक्षण
कलेक्टर शिवम वर्मा ने सबसे पहले भोरासला तालाब का निरीक्षण किया। इसके बाद रेडिसन चौराहा से लव-कुश चौराहा और स्टार चौराहा क्षेत्र स्थित तालाब का जायजा लिया। वहीं सांवेर रोड स्थित टिकरिया बादशाह तालाब का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे और तालाबों की वर्तमान स्थिति तथा प्रस्तावित कार्यों की जानकारी कलेक्टर को दी।

मानसून शुरू होने से पहले तालाबों की सफाई
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून शुरू होने से पहले तालाबों की सफाई और गहरीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्षा जल के अधिकतम संग्रहण और संरक्षण के लिए प्रभावी योजना बनाकर कार्य किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि तालाबों में गाद निकालने, जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान करने और पानी के प्राकृतिक प्रवाह को बाधित करने वाले अवरोधों को हटाने की कार्रवाई समय रहते पूरी हो।

अतिक्रमण और सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान तालाबों के आसपास हुए अतिक्रमण और सौंदर्यीकरण कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तालाबों के संरक्षण और पर्यावरणीय महत्व को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि शहर के जल स्रोतों को संरक्षित रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

मानसून से पहले तैयारियां पूरी करने के निर्देश
कलेक्टर ने नगर निगम अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बारिश शुरू होने से पहले तालाबों की क्षमता बढ़ाने के लिए गहरीकरण, सफाई और जल संरक्षण से जुड़े सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा।

संबंधित समाचार

कांग्रेस विधायक के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का नोटिस
Top News

कांग्रेस विधायक के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का नोटिस:चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप

16 minutes ago
बीमारी का बहाना, वर्दी में जमीनों का धंधा!
Indore

बीमारी का बहाना, वर्दी में जमीनों का धंधा!:डेढ़ साल से पीटीसी से गैर हाजिर रहते हुए कर रहा था पूरे खेल

27 minutes ago
भागता फिर रहा ब्लैकमेलिंग और दलित महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुलजिम
Top News

भागता फिर रहा ब्लैकमेलिंग और दलित महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुलजिम:अपराधों का चिट्ठा खुलते ही जमानत खारिज

31 minutes ago
मुझ पर ही मुस्लिम युवक को लाने का आरोप लगाकर पीटा
Top News

मुझ पर ही मुस्लिम युवक को लाने का आरोप लगाकर पीटा:मेरे परिवार की महिलाओं से हुई छेड़छाड़

35 minutes ago
लहरा दो तिरंगा रैली से पहले पुलिस का एक्शन
Top News

लहरा दो तिरंगा रैली से पहले पुलिस का एक्शन:अभिजीत दीपके को थमाया नोटिस; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

36 minutes ago
पंडाल में नशेड़ी
Top News

पंडाल में नशेड़ी:आयोजक पर एफआईआर; गार्डन सील

38 minutes ago
अभिव्यक्ति गरबे में सुरक्षा व्यवस्था हो गई तार-तार
Top News

अभिव्यक्ति गरबे में सुरक्षा व्यवस्था हो गई तार-तार:नशे में धुत युवक महिलाओं के बीच पहुंचा

44 minutes ago
व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी
Top News

व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी:विरोध करने पर की मारपीट; पिता-पुत्र सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

about 1 hour ago
महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल
Top News

महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल:बजरंग दल की दबिश से आयोजन रद्द

about 1 hour ago
देश के 180 युवा बिजनेसमैन में चमके इंदौर के तपन अग्रवाल
Top News

देश के 180 युवा बिजनेसमैन में चमके इंदौर के तपन अग्रवाल:हुरुन अंडर-35 लिस्ट में बनाई जगह; अंबानी-अदाणी की सूची में हुए शामिल

about 1 hour ago
अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ भक्तों ने ग्रहण की भक्तिभाव से महाप्रसादी
Top News

अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ भक्तों ने ग्रहण की भक्तिभाव से महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 1 hour ago
गरबा पंडालों में भक्ति की धूम
Top News

गरबा पंडालों में भक्ति की धूम:पारंपरिक गरबों से जीवंत शहर; भक्ति भाव से मां की आराधना

about 2 hours ago
लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:रिश्वत लेते निरीक्षक और साथी गिरफ्तार

about 2 hours ago
सिटी पब्लिक स्कूल पर कसेगा कानूनी शिकंजा
Indore

सिटी पब्लिक स्कूल पर कसेगा कानूनी शिकंजा:अवैध वसूली पर राजीनामा नहीं; आपराधिक धाराओं में हो कार्रवाई

about 2 hours ago
लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया अध्याय
Top News

लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया अध्याय:शुरू हुआ विवांता अमलतास

about 2 hours ago
ट्रेन ने मेंटनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर
Top News

ट्रेन ने मेंटनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर:एक गैंगमैन की मौत; कर्मचारी का पैर कटा

about 2 hours ago
जो नहीं आए, उनसे पूछो, मुझसे क्यों पूछते हो
Top News

जो नहीं आए, उनसे पूछो, मुझसे क्यों पूछते हो:जलसंकट पर मंत्री विजयवर्गीय की बैठक से 5 विधायक नदारद; सवाल पर बोले

about 2 hours ago
एसडीएम के नाम पर मांगे एक लाख रुपए
Top News

एसडीएम के नाम पर मांगे एक लाख रुपए:पांच करोड़ की संपत्ति पर कब्जे का आरोप

about 2 hours ago
21,00 करोड़ की नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में मजदूरों का शोषण
Top News

21,00 करोड़ की नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में मजदूरों का शोषण:श्रम विभाग भी संदेह के घेरे में- अधिकारियों की संपत्ति जांच की मांग; ‘घेराव-डेरा डालो’ आंदोलन की चेतावनी

about 2 hours ago
मकान में लगी भीषण आग
Top News

मकान में लगी भीषण आग:दूसरी मंजिल से कूदे पति-पत्नी और बेटा; इलाके में मचा हड़कंप

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!