वीडियो देखिये, भाजपा प्रत्याशी के नामांकन पर बोले मुख्यमंत्री: भाजपा तीनों राज्यसभा सीटें जीतेगी; सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार महेश केवट के नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पार्टी की जीत का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा भविष्य में प्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी और पार्टी सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने के अपने संकल्प पर लगातार काम कर रही है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि महेश केवट द्वारा फॉर्म जमा किया गया है। भविष्य में हम अपनी तीनों राज्यसभा की सीटों से निर्वाचित होकर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारी पार्टी केवल कहती नहीं है, बल्कि करके दिखाती है।"
उन्होंने कहा कि भाजपा ने उच्च सदन में विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक समरसता और समावेशी राजनीति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साबित किया है। मुख्यमंत्री के अनुसार पार्टी समाज के हर वर्ग को राजनीतिक अवसर देने के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।
डॉ. मोहन यादव ने आगे कहा कि भाजपा ने राज्यसभा में प्रतिनिधित्व देकर सभी वर्गों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। लोकतंत्र में हर राजनीतिक दल की इच्छा होती है कि वह चुनाव जीते और अपने प्रत्याशियों को निर्वाचित कराए। हमारे उम्मीदवार भी सभी जनप्रतिनिधियों से समर्थन और वोट की अपील करेंगे।"
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि भाजपा के सभी उम्मीदवार चुनाव में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन और जनप्रतिनिधि पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में हैं तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सभी विधायकों से समर्थन मांगा जाएगा।
मध्यप्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट ने आज राज्यसभा हेतु नामांकन भरने से पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठन के पितृपुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा भी दे दिया।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!