वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री बोले- कांग्रेस की पोल कांग्रेसियों ने ही खोल दी: राज्यसभा नामांकन रद्द होने पर विपक्ष पर हमला; महत्वपूर्ण तथ्यों को सुनियोजित तरीके से छिपाने की कोशिश
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने के मुद्दे पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हार के डर से अपने प्रत्याशी से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को सुनियोजित तरीके से छिपाने की कोशिश की, लेकिन अंततः सच्चाई सामने आ गई।
कांग्रेस के कई नेता दावेदारी कर रहे थे
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा की इस सीट पर कांग्रेस के कई नेता दावेदारी कर रहे थे। टिकट नहीं मिलने से पार्टी के भीतर असंतोष पैदा हुआ और नाराज नेताओं ने ही संबंधित जानकारियां सार्वजनिक कर दीं। इससे कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति और उसकी कार्यप्रणाली उजागर हो गई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की पोल किसी और ने नहीं, बल्कि उसके अपने नेताओं ने ही खोल दी है।
समाज को बांटने का काम करती रही कांग्रेस
डॉ. यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वर्षों तक समाज को विभाजित करने की राजनीति करती रही। उन्होंने कहा कि एक समय कांग्रेस भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाती थी और "गरीबी हटाओ" का नारा देकर जनता को भ्रमित करती रही। उन्होंने कहा कि गरीबी तो नहीं हटी, लेकिन जनता ने कांग्रेस को सत्ता से जरूर हटा दिया।
सत्ता नहीं, सेवा का है भाजपा का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की नजर हमेशा सत्ता पर रही, जबकि भाजपा जनसेवा और विकास को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है और देश-दुनिया से लोग वहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
उन्होंने कहा कि रामराज्य की अवधारणा में कोई भूखा नहीं सोता था, बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित थी और सनातन संस्कृति का वैभव दिखाई देता था। भाजपा सरकार भी इसी भावना के साथ विकास और कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ा रही है।
राज्यसभा में बढ़ रही एनडीए की ताकत
डॉ. यादव ने कहा कि राज्यसभा चुनावों के माध्यम से उच्च सदन में एनडीए की ताकत लगातार बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने राज्यसभा में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है और पार्टी "सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास" के मंत्र के साथ काम कर रही है।
संबंधित समाचार

ट्रक से गांजा तस्करी:376 किलो माल जब्त

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड का असर; शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का हंगामा, पेटियां जलाईं

होटल में ब्यूटिशियन की मौत:कारोबारी के साथ रुकी थी महिला; शव छोड़कर फरार

रातभर 40 ठिकानों पर छापे:सुबह बंद मकान से 26 पेटी अवैध शराब बरामद

देखिए वीडियो:सोशल मीडिया पर छाए बाबा; दो दिन में हजारों श्रद्धालु पहुंचे, मूर्ति हटाने की चर्चा के बीच देशभर में वायरल हो रहीं रील्स

रात में सुनसान जगह पर मिली एसडीएम की कार:पूछताछ पर गाड़ी ले भागा चालक; युवती भी थी साथ

देखिए वीडियो:जस्टिस कोगजे की नई पारी शुरू; करीब तीन महीने बाद मिला स्थायी चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

हेलमेट नहीं था:चालान कर चौराहे पर लगाई ड्यूटी

देखिए वीडियो:अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, इतने महीने में करोड़ों की शराब जब्त; कई वाहन पकड़े, जहरीली शराबकांड के बाद बढ़ी चौकसी

कम वर्षा से सूखे जैसे हालात:इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के

देखिए वीडियो:33 साल से योजना में फंसे प्लॉट; रहवासियों का फूटा गुस्सा, किया हनुमान चालीसा का पाठ, बोले- पूरी राशि जमा करा दी, फिर भी योजना से मुक्ति क्यों नहीं?

उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च भी उठाएगी सरकार:पहले चरण में 600 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

पहली बार हो रहा सिंहस्थ:सदियों से सिंहस्थ के साक्षी खड़े हनुमान किसी ने नहीं हटाया अब मुख्यमंत्री से आस

फुटपाथ पर मिला हम्माल का शव:पत्थरों से वार कर हत्या की आशंका; साथी फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

होटल में महिला का शव मिला:पाइप कारोबारी के साथ सुबह पहुंची थी; शाम को व्यापारी के निकलने के बाद कमरे में मिली मृत

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर NOC का पेंच; 50 हजार से अधिक छात्रों के आने के दावे से बढ़ी पुलिस की चिंता, इस पार्क की क्षमता पर मांगा जवाब

आईडीए से मुक्ति के लिए रहवासी आज सड़कों पर:6 हजार प्लॉटधारक करेंगे पदयात्रा; पहली बार जेन-जी और अल्फा पीढ़ी भी आंदोलन में शामिल

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड में सरकार का बड़ा एक्शन; न्यायिक जांच के आदेश, ये बने नए आईजी, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!