खबर
Top News

वीडियो देखिये, नामांकन के बाद मुख्यमंत्री ने जताया भरोसा: बोले- दोनों उम्मीदवार निभाएंगे राज्यसभा में जिम्मेदारी; संगठन के लिहाज से देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में है प्रदेश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 जून 2026, 2:42 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा उम्मीदवार तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने शनिवार को विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

नामांकन प्रक्रिया के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों उम्मीदवार राज्यसभा में मध्यप्रदेश और पार्टी का प्रभावी प्रतिनिधित्व करेंगे।

"संगठन के लिहाज से देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में है मध्यप्रदेश"
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "आज हम सभी भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल का नामांकन दाखिल कराने के लिए यहां एकत्र हुए हैं। संगठनात्मक दृष्टि से मध्यप्रदेश देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में गिना जाता है। यहां कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम और संगठन की मजबूत संरचना भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है।" उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर दोनों उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल कराया है, जो संगठन की एकता और अनुशासन को दर्शाता है।

दोनों उम्मीदवारों पर जताया भरोसा
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने जिन दो नेताओं को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है, वे लंबे समय से संगठन और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में पार्टी को पूरा विश्वास है कि वे उच्च सदन में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

मोहन यादव ने कहा, "हमें पूरा भरोसा है कि तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल राज्यसभा में अपनी सार्थक और महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वे मध्यप्रदेश की अपेक्षाओं और भाजपा की विचारधारा को प्रभावी ढंग से देश के सामने रखेंगे।"

भाजपा ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन
नामांकन के दौरान भाजपा ने एक तरह से शक्ति प्रदर्शन भी किया। विधानसभा पहुंचने से पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक आयोजित की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं की मौजूदगी में दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विधानसभा में भाजपा के मजबूत बहुमत को देखते हुए दोनों उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

राज्यसभा चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज होने के साथ प्रदेश की राजनीति में भी हलचल बढ़ गई है। भाजपा जहां अपने दोनों उम्मीदवारों की जीत को लेकर आश्वस्त दिखाई दे रही है, वहीं तीसरी संभावित सीट को लेकर जारी चर्चाओं ने राजनीतिक गलियारों में उत्सुकता बढ़ा दी है।

संबंधित समाचार

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

9 minutes ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

28 minutes ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 1 hour ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 1 hour ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 1 hour ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 2 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 2 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 2 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 2 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 3 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 3 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 3 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 3 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 3 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 4 hours ago
इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें
Top News

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!