खबर
Top News

वीडियो देखिये, देश के सबसे स्वच्छ शहर में कल से ब्रिक्स कृषि मंत्रियों का सम्मेलन: 20 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल; मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- किसानों को केंद्र में रखकर नीतियां तैयार की जा रही

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 जून 2026, 12:26 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, भोपाल/इंदौर।
भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स (BRICS) देशों के कृषि मंत्रियों का महत्वपूर्ण सम्मेलन 9 जून से इंदौर में शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में सदस्य और साझेदार देशों सहित करीब 20 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 में स्थापित BRICS आज 11 सदस्य देशों और 10 साझेदार देशों के साथ वैश्विक स्तर पर एक प्रभावशाली मंच बन चुका है। दुनिया की लगभग 42 प्रतिशत कृषि भूमि, 68 प्रतिशत कृषि जोतें और करीब 42 प्रतिशत खाद्य उत्पादन ब्रिक्स देशों के हिस्से में आता है, इसलिए कृषि क्षेत्र में इस समूह की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

छोटे और सीमांत किसान रहेंगे केंद्र में
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की अध्यक्षता में आयोजित बैठकों में छोटे और सीमांत किसानों को केंद्र में रखकर नीतियां तैयार की जा रही हैं। कृषि अनुसंधान, बाजार तक पहुंच, कृषि ऋण, रोजगार, आय वृद्धि और सतत कृषि विकास जैसे विषयों पर विशेष चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि अब तक कृषि कार्य समूह के तहत आठ बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें खाद्य सुरक्षा, मत्स्य पालन और पशुपालन जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ है।

चार प्रमुख विषयों पर होगा मंथन
सम्मेलन में चार प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहेगा-खाद्य सुरक्षा, पोषण और आजीविका, कृषि व्यापार और सहयोग, जलवायु अनुकूल एवं सतत कृषि और कृषि एवं खाद्य प्रणालियों में नवाचार और साझेदारी । शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पुनर्योजी कृषि, आधुनिक तकनीक और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को छोटे किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।

9 से 13 जून तक चलेगा कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 से 11 जून तक कृषि कार्य समूह की बैठकें आयोजित होंगी। इसके बाद 12 और 13 जून को कृषि मंत्रियों की मुख्य बैठक होगी। 12 जून को “लघु किसानों, महिलाओं एवं युवाओं के माध्यम से भविष्य की खाद्य सुरक्षा” विषय पर विशेष मंत्री स्तरीय संवाद भी आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान खाद्य अपव्यय में कमी, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि नवाचार और किसानों के अधिकारों जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी।

बनेगी ‘ब्रिक्स वाटिका’, विदेशी मेहमान देखेंगे इंदौर की विरासत
आयोजन के दौरान सदस्य देशों के प्रतिनिधियों की सहभागिता से एक विशेष ब्रिक्स वाटिका का निर्माण किया जाएगा, जहां सामूहिक वृक्षारोपण भी होगा। यह पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक बनेगा।

विदेशी प्रतिनिधियों को इंदौर और मालवा क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों से परिचित कराने के लिए राजवाड़ा, छप्पन दुकान और मांडू का भ्रमण भी कराया जाएगा।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने विश्वास जताया कि इंदौर में होने वाला यह सम्मेलन ब्रिक्स देशों के बीच कृषि सहयोग को नई दिशा देगा और वैश्विक स्तर पर करोड़ों छोटे किसानों के हितों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

संबंधित समाचार

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर
Top News

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

3 minutes ago
मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा
Top News

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

9 minutes ago
पूरे मानसून रहें सावधान
Top News

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

17 minutes ago
MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
Top News

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

19 minutes ago
बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान
Top News

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

21 minutes ago
गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच
Top News

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

25 minutes ago
3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी
Top News

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

30 minutes ago
नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह
Top News

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

35 minutes ago
शिकायत आने पर तुरंत एक्शन
Top News

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

44 minutes ago
झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया
Top News

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर
Indore

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा
Top News

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

about 1 hour ago
सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब
Indore

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

about 1 hour ago
सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार
Top News

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

about 1 hour ago
जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत
Top News

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

about 1 hour ago
दुबई में MP का डंका
Top News

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

about 1 hour ago
बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान
Top News

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

about 2 hours ago
ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
Top News

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!