वीडियो देखिये, भाजपा के तीसरे प्रत्याशी का नामांकन: महेश केवट बोले- राज्यसभा जाकर जनता की सेवा करूंगा; पार्टी ने सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताया
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार महेश केवट ने सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद महेश केवट ने मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद से कल इस्तीफा दे दिया है। शासन ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
नामांकन दाखिल करने के बाद महेश केवट ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।
महेश केवट ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जो जिम्मेदारी हमें दी है, राज्यसभा का जो टिकट दिया है, निश्चित ही हम राज्यसभा जाएंगे और जनता की सेवा का जो अवसर मिलेगा, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं। प्रदेश नेतृत्व और राष्ट्रीय नेतृत्व का भी मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है और वे राज्यसभा में प्रदेश तथा समाज के मुद्दों को मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा के सभी विधायक और सहयोगी दलों के जनप्रतिनिधि पार्टी उम्मीदवारों को समर्थन देंगे।
राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में नामांकन दाखिल कर भाजपा ने एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की है। वहीं पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि उसके उम्मीदवार जीत दर्ज कर राज्यसभा पहुंचेंगे।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!