वीडियो देखिये, 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-3 रंगेहाथ पकड़ाया: निलंबन अवधि के 8 महीने का वेतन निकालने के बदले मांगी थी रिश्वत; लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, झाबुआ/इंदौर।
मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त इंदौर की टीम ने झाबुआ के विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई की है। शिकायतकर्ता की निलंबन अवधि के 8 महीने के वेतन का बिल पास कराने के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में सहायक ग्रेड-3 पवन सिंह बिलवाल को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया।
मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी जय नारायण बैरागी का नाम भी सामने आया है। लोकायुक्त के अनुसार, बैरागी ने अपने कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी पवन सिंह बिलवाल के माध्यम से रिश्वत की राशि दिलवाई। कार्रवाई 22 अक्टूबर 2026 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, झाबुआ में की गई।
2.30 लाख रुपए के वेतन बिल के बदले मांगी रिश्वत
लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता धूम सिंह पिता पुन सिंह सिंगाड़, शासकीय बालक छात्रावास सेमलिया बड़ी, झाबुआ में अधीक्षक हैं। उन्होंने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी निलंबन अवधि के आठ महीने के वेतन के करीब 2 लाख 30 हजार रुपए निकलवाने के लिए बिल पास किया जाना था।
आरोप है कि इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बदले उनसे 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की मांग से परेशान होकर लोकायुक्त कार्यालय में आवेदन दिया और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शिकायत का सत्यापन कर बिछाया ट्रैप
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त इंदौर के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के निर्देश पर शिकायत का सत्यापन कराया गया। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने के बाद 22 अक्टूबर को ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई।
लोकायुक्त की टीम ने तय योजना के अनुसार विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्रवाई की। इस दौरान सहायक ग्रेड-3 पवन सिंह बिलवाल को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी की भूमिका भी जांच के दायरे में
लोकायुक्त के अनुसार, मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी जय नारायण बैरागी पर आरोप है कि उन्होंने रिश्वत की राशि अपने कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 पवन सिंह बिलवाल के माध्यम से दिलवाई। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम, 2018 की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 61(2) के तहत अपराध दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई है।
मामले में आरोपों की आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी। आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर अंतिम निष्कर्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही सामने आएगा।
लोकायुक्त की टीम ने की कार्रवाई
इस ट्रैप कार्रवाई में निरीक्षक आशुतोष मिठास, प्रधान आरक्षक विजय, विवेक मिश्रा और आरक्षक आदित्य भदौरिया, कमलेश तथा पवन पटोरिया शामिल रहे। कार्रवाई लोकायुक्त संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।
रिश्वत मांगे जाने पर लोकायुक्त से करें शिकायत
लोकायुक्त संगठन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी सरकारी काम करने के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस इंदौर से की जा सकती है।
लोकायुक्त कार्यालय, इंदौर संभाग- पता: मोती बंगला, एमजी रोड, इंदौर-452007- दूरभाष: 0731-2533160 और दूरभाष: 0731-2430100। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी के खिलाफ सख्त संदेश देने की कोशिश की गई है।
संबंधित समाचार

नशे की मंडी सजाने निकले ससुर-दामाद:25 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर हमला:मंत्रियों के विभागों में भ्रष्टाचार; 5-8 रुपये के बल्ब 33 हजार में खरीदने का आरोप

दीपावली से पहले इंदौर पुलिस अलर्ट पर:पटाखा बाजारों से लेकर ड्रग्स नेटवर्क तक पर सख्ती के निर्देश; पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

MP में नए सिस्टम का असर:आज इन जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट; मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी

कहीं 2 तो कहीं 6 लाख में खरीदे गए कचरा वाहन

वीडियो देखिये, पेट्रोकेमिकल्स और रसायन उद्योग में निवेश बढ़ाएगा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- राज्य में पर्याप्त लैंड बैंक के साथ पानी, बिजली और मानव संसाधन की उपलब्धता

मिलावट पर राज्य सरकार का सबसे बड़ा प्रहार:50 से अधिक घी ब्रांड बैन; 42 के राष्ट्रव्यापी रीकॉल के आदेश

14 साल से जला रहे आतंकवादियों के पुतले:इस बार आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर का किया दहन

तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने कांस्टेबल को कुचला:बाइक सवार को रोकने का इशारा करते समय हुआ हादसा; 12 किलोमीटर पीछा कर चालक को पकड़ा

वीडियो देखिये, तेज रफ्तार ट्राले ने छीनी 3 स्कूली बच्चों की जिंदगी:पीथमपुर में महेंद्रा ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा; मृतकों में बच्ची और दो सगे भाई शामिल

3000 का इनामी गांजा तस्कर गिरफ्तार:1.708 किलो की तस्करी में एक साल से था फरार

भागीरथपुरा में कश्यप बंधुओं का आतंक जारी:ईंट से युवक का सिर फोड़ा; परिजन बोले-पुलिस ने की लीपापोती

दिलजीत दोसांझ के फैंस को झटका:यहां कॉन्सर्ट को नहीं मिली मंजूरी; कई शहरों में होने हैं आयोजन

11.70 लाख लेकर भी नहीं मिला प्लॉट:क्राइम ब्रांच के नोटिस को दिखाया ठेंगा

AIMIM प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार पर FIR:सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

4 लाख का था कर्ज मोटर वाला ब्याज से 16 लाख चुकाए:चौकाने वाला हुआ खुलासा; भाजपा विधायक के करीबियों के कारण लापता हुए पूर्व महामंत्री

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने की कवायद:सुरक्षा छोड़कर बाकी काम संभालेंगी एजेंसियां; 25 करोड़ रुपए का टेंडर जारी

नियमों को ताक में रख दफ्तर में बैठाया फील्ड का अमला:जांच के घेरे में डीएफओ कार्यालय

बिजली-पानी संकट पर फूटा रहवासियों का गुस्सा:सड़क पर उतरे 500 परिवार; किया चक्काजाम, थमे वाहनों के पहिए

वीडियो देखिये, रैपिडो चालक और आई-बस कंडक्टर के बीच विवाद:रैपिडो वाले को थप्पड़ पर थप्पड़ जड़ने का आरोप; मौके पर जमा हुई भीड़
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!