वीडियो देखिये, युवाओं के प्रदर्शन पर अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया: युवाओं का भविष्य बर्बाद किया जा रहा; भगवंत मान ने पेपर लीक पर उठाए सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं के समर्थन में बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को संसद की ओर मार्च करने से रोका जा रहा है और इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है।
केजरीवाल ने कहा मैं इस समय पंजाब में हूं और सोशल मीडिया पर देख रहा हूं कि देशभर से बड़ी संख्या में युवा दिल्ली पहुंचे हैं। जंतर-मंतर, करोल बाग और कनॉट प्लेस लोगों से भरे हुए हैं। वहां इंटरनेट बंद कर दिया गया है और युवाओं को संसद तक मार्च करने से रोका जा रहा है। यह गलत है।
उन्होंने कहा कि पहले परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हो जाते हैं और जब दोबारा परीक्षा कराई जाती है तो मूल्यांकन प्रक्रिया में भी खामियां सामने आती हैं। जब छात्र अपनी शिकायत लेकर आते हैं तो उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। ऐसे में ये छात्र आखिर जाएं तो कहां? उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है।
वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी छात्रों के मुद्दे का समर्थन करते हुए कहा कि बच्चे घंटों मेहनत करके पढ़ाई करते हैं, लेकिन परीक्षा से दो दिन पहले ही प्रश्नपत्र लीक हो जाता है।
उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह गलत है और इसकी निंदा होनी चाहिए। दोनों नेताओं ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्रों की शिकायतों के प्रभावी समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!