वीडियो देखिये, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बड़ा सपना: अगले 20 साल तक वर्ल्ड क्रिकेट पर करूंगा राज; विराट कोहली का कंधे पर हाथ रखना सपने जैसा, तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए खेलना चाहते हैं
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, पटना।
भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित होने के बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उनका लक्ष्य सिर्फ क्रिकेट खेलना नहीं, बल्कि आने वाले 20 वर्षों तक विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा कायम करना है। राजस्थान रॉयल्स द्वारा साझा किए गए एक इंटरव्यू में वैभव ने अपने क्रिकेट करियर, आईपीएल अनुभव और भविष्य के सपनों पर खुलकर बात की।
सपना भारत के लिए क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में खेलना
15 साल 71 दिन की उम्र में भारतीय टीम के लिए चुने गए वैभव ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में खेलना है। उन्होंने कहा कि वह रेड-बॉल क्रिकेट को बेहद पसंद करते हैं और इसके लिए लगातार मेहनत भी कर रहे हैं।
विराट का कंधे पर हाथ रखना सपने जैसा था
राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर से बातचीत में वैभव ने आईपीएल 2026 के फाइनल का जिक्र करते हुए कहा कि जब विराट कोहली ने उनके कंधे पर हाथ रखा तो वह पल किसी सपने से कम नहीं था। उन्होंने कहा कि बड़े खिलाड़ियों से मिलने और सीखने का मौका उनके लिए बेहद खास रहा।
ऑरेंज कैप पहनना सपना पूरा होने जैसा
वैभव ने कहा कि पहले जब किसी बल्लेबाज के सिर पर ऑरेंज कैप देखते थे तो उसे छूने का मन करता था। आज वही कैप पहनना उनके लिए गर्व की बात है। हालांकि उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा, क्योंकि उनका मानना है कि ज्यादा सोचने से नजर लग जाती है।
ट्रॉफी जीतना सबसे बड़ा लक्ष्य
आईपीएल में अपने प्रदर्शन पर बात करते हुए वैभव ने कहा कि व्यक्तिगत पुरस्कारों से ज्यादा खुशी टीम के चैंपियन बनने पर मिलती। उन्होंने उम्मीद जताई कि राजस्थान रॉयल्स आने वाले वर्षों में दूसरी ही नहीं, बल्कि तीसरी, चौथी और पांचवीं ट्रॉफी भी अपने नाम करेगी।
रेड-बॉल क्रिकेट है पहली पसंद
वैभव ने बताया कि कई लोगों ने उनसे पूछा कि क्या वह भविष्य में टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें रेड-बॉल क्रिकेट बेहद पसंद है और वह लगातार इसकी तैयारी कर रहे हैं। राज्य स्तर पर भी उन्होंने कई रेड-बॉल मुकाबले खेले हैं। उन्होंने कहा, “टीम की जरूरत के हिसाब से मैं अपने खेल को ढालने के लिए तैयार हूं। मेरा लक्ष्य भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट में खेलना है।”
आईपीएल में चयन के बाद भगवान को हजार बार कहा धन्यवाद
वैभव ने बताया कि आईपीएल नीलामी के दौरान उनके मन में सवाल था कि उन पर केवल दो टीमों ने ही बोली क्यों लगाई। लेकिन अब उन्हें लगता है कि राजस्थान रॉयल्स से जुड़ना उनके करियर के लिए सबसे बड़ा अवसर साबित हुआ। उन्होंने कहा कि टीम का माहौल परिवार जैसा है और सीनियर खिलाड़ियों से उन्हें लगातार सीखने का मौका मिलता है।
मानसिक मजबूती को बताया सफलता की कुंजी
युवा बल्लेबाज ने कहा कि हर मैच से पहले वह विपक्षी गेंदबाजों और संभावित परिस्थितियों को लेकर मानसिक तैयारी करते हैं। इससे मैदान पर आत्मविश्वास बढ़ता है और दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलती है।
लाइसेंस मिलने के बाद ही चलाऊंगा कार
आईपीएल में मिली कार को लेकर वैभव ने कहा कि फिलहाल वह उसे केवल अपने पास रखेंगे। 18 साल की उम्र में ड्राइविंग लाइसेंस मिलने के बाद ही खुद कार चलाएंगे। तब तक उनके पिता ही कार चलाएंगे और वह साथ बैठेंगे।
सबसे कम उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने का मौका
यदि वैभव को इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे या एशियन गेम्स में खेलने का मौका मिलता है तो वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन सकते हैं। फिलहाल यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा से जुड़ा हुआ है। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 'मोस्ट इमर्जिंग प्लेयर' सहित पांच बड़े पुरस्कार अपने नाम किए हैं।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!