वीडियो देखिये, आखिर क्यों भावुक हो गए कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा: नामांकन रैली में दिलासा देते नजर आए मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, दतिया।
मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गए।
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दतिया से अपने लंबे राजनीतिक जुड़ाव को याद करते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने जनता और कार्यकर्ताओं से भावनात्मक अपील करते हुए भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आशीर्वाद मांगा। इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल उन्हें दिलासा देते नजर आए।
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दतिया उनके लिए सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि परिवार जैसा है। यहां की जनता ने उन्हें वर्षों तक जो प्यार, सम्मान और विश्वास दिया है, उसे वे जीवनभर नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि दतिया की जनता के साथ उनका रिश्ता राजनीति से ऊपर है और वे हमेशा क्षेत्र के लोगों के लिए समर्पित रहेंगे।
नरोत्तम मिश्रा के भावुक संबोधन के दौरान सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं में भी भावनात्मक माहौल देखने को मिला। दतिया में लंबे समय तक विधायक और जनप्रतिनिधि के रूप में सक्रिय रहे मिश्रा इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में पूरी ताकत के साथ जुटे हैं।
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
नामांकन रैली के जरिए भाजपा ने दतिया में अपनी चुनावी ताकत का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विकास और जनकल्याण के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी को जनता का समर्थन मिल रहा है।
दतिया की राजनीति में डॉ. नरोत्तम मिश्रा की सक्रियता और उनका भावुक संबोधन चुनावी माहौल में चर्चा का विषय बन गया है। अब दोनों दलों के प्रचार अभियान के साथ दतिया का चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

औचक निरीक्षण:चोइथराम मंडी में गंदगी पर गिरी गाज; दरोगा निलंबित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!