वीडियो देखिये, पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री: अनियमितताओं पर सख्ती के लिए जल्द आएगा नया कानून; देश का भविष्य हैं छात्र
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच केंद्र सरकार सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। हाल के वर्षों में कई भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में गड़बड़ियों के आरोपों के बाद सरकार परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने पर जोर दे रही है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सरकार जल्द ही ऐसा कानून लेकर आएगी, जिससे परीक्षा में धांधली करने वालों के खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
ग्वालियर में मीडिया से बातचीत के दौरान सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार और हम सभी के लिए छात्र देश का भविष्य हैं। परीक्षा प्रक्रिया में जो भी अनियमितताएं सामने आई हैं, उन पर प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही एक नया कानून लाया जाएगा और उसके लागू होने के बाद फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि दोषियों को शीघ्र सजा मिल सके।
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि युवाओं की मेहनत और भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न हो। इसके लिए परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
गौरतलब है कि हाल के समय में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के मामलों ने व्यापक बहस छेड़ी है। इन घटनाओं के बाद परीक्षा प्रणाली को और अधिक सुरक्षित बनाने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग लगातार उठती रही है। सिंधिया का यह बयान इसी परिप्रेक्ष्य में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!