वीडियो देखिये, विश्व प्रसिद्ध मंदिर के पंडितों ने किस बात को लेकर किया प्रदर्शन: कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे; इतने दिन का अल्टीमेटम
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, आगर मालवा।
विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा में हवन-पूजन की अनुमति नहीं मिलने से नाराज कर्मकांडी पंडितों ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना देकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पंडितों ने आरोप लगाया कि एक माह पहले प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा उनकी मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।
धरना प्रदर्शन के दौरान पंडितों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द निर्णय की मांग की। उनका कहना था कि लंबे समय से वे हवन-पूजन की अनुमति दिए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
प्रदर्शन का नेतृत्व परशुराम सेना के प्रमुख संजय शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि मंदिर से जुड़े पंडितों को एक माह पहले भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय और मंदिर प्रशासक कमल मंडलोई द्वारा सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया था। इसके बावजूद अब तक कोई निर्णय सामने नहीं आया, जिससे पंडितों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
धरने की सूचना मिलते ही आगर एसडीएम मिलिंद ढोके और मंदिर प्रशासक कमल मंडलोई मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे पंडितों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए दो दिन का समय मांगा। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पंडितों की मांगों और प्रशासनिक पक्षों पर विचार कर उचित निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने फिलहाल अपना धरना समाप्त कर दिया, लेकिन चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
मां बगलामुखी मंदिर देशभर में अपनी धार्मिक और तांत्रिक साधना परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और साधक पहुंचते हैं। ऐसे में हवन-पूजन की अनुमति को लेकर चल रहा विवाद अब प्रशासन और मंदिर से जुड़े पंडितों के बीच महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया है। पंडितों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!