वीडियो देखिये, कांग्रेस की ‘जेन-जी साइक्लोथॉन’ पर क्या बोले पूर्व मंत्री: देश के युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित; बढ़ रही असुरक्षा की भावना
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस ने युवाओं और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर इंदौर से भोपाल तक ‘जेन-जी साइक्लोथॉन’ का आयोजन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी इस साइकिल यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि यह साइक्लोथॉन युवाओं के लिए निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि आज देश के युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने नीट और सीबीएसई जैसी परीक्षाओं के पेपर लीक होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे छात्रों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में यह रैली इंदौर से भोपाल तक जाएगी।
‘यह छात्रों की आवाज और संकल्प की शुरुआत है’: जीतू पटवारी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि यह यात्रा राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को बचाने के संकल्प के रूप में निकाली जा रही है। उन्होंने कहा, “यह छात्रों की गूंज की शुरुआत और संकल्प है। मध्य प्रदेश में पिछले 25 वर्षों से भाजपा की सरकार है। प्रदेश में पेपर माफिया और नौकरियों में धांधली की शिकायतें चिंता का विषय हैं।”
पटवारी ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर युवाओं में नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा के क्षेत्र में असमानता बढ़ रही है और गरीब परिवारों के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा हासिल करना मुश्किल होता जा रहा है।
उन्होंने कहा, “यह राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि शिक्षा को बचाने की यात्रा है। जो अमीर है उसके पास शिक्षा के साधन हैं और गरीबों के पास केवल मजदूरी का विकल्प बचता जा रहा है।”
शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर सरकार को घेरा
कांग्रेस नेताओं ने इस यात्रा के माध्यम से छात्रों, युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों से जुड़े मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि युवाओं को पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया और रोजगार के बेहतर अवसर मिलना जरूरी है। वहीं, कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा की ओर से प्रतिक्रिया आना बाकी है।
संबंधित समाचार

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!