वीडियो देखिये, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख ने क्या बात कही: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन; न्यूट्रल वेन्यू पर होगी सरकार से वार्ता
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडिंग प्रेसिडेंट अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया है कि संगठन का जंतर-मंतर पर चल रहा धरना तब तक समाप्त नहीं होगा, जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देते। उन्होंने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य केवल आश्वासन प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारी तय कर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित कराना है।
दीपके ने कहा जंतर-मंतर पर हमारा धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते। उन्होंने कहा कि संगठन अपनी मांगों पर पूरी तरह अडिग है और सरकार को जवाबदेही तय करनी ही होगी।
सोनम वांगचुक द्वारा 26 दिनों बाद भूख हड़ताल समाप्त किए जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा हमें बहुत राहत है कि सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल तोड़ दी है, क्योंकि 26 दिन से ज़्यादा हो गए थे। उनकी ज़िंदगी इस देश के लिए बहुत कीमती है।
सरकार के साथ शुक्रवार को होने वाली बैठक को लेकर दिपके ने कहा कि वार्ता किसी तटस्थ (न्यूट्रल) स्थान पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि संगठन अपनी मुख्य मांग से पीछे हटने वाला नहीं है। उनके अनुसार मीटिंग किसी न्यूट्रल जगह पर होगी। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के अलावा कुछ भी मंज़ूर नहीं है।
गौरतलब है कि सरकार और CJP के बीच शुक्रवार दोपहर कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दूसरे दौर की बातचीत प्रस्तावित है। इससे पहले हुई बैठक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी थी। ऐसे में इस वार्ता को आंदोलन के भविष्य और सरकार के अगले कदम के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!