वीडियो देखिये, राज्यसभा चुनाव नामांकन के बाद तरुण चुग ने क्या कहा: भाजपा में कार्यकर्ताओं को मिलता है सम्मान; अन्य दलों में परिवारवाद हावी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा उम्मीदवार तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद भाजपा उम्मीदवार तरुण चुग ने पार्टी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है, जबकि अन्य दल परिवारवाद और तानाशाही की राजनीति में विश्वास रखते हैं।
नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए तरुण चुग ने कहा कि भाजपा संगठित और व्यवस्थित तरीके से काम करने वाली पार्टी है। यहां जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी दोनों मिलती हैं।
"भाजपा में कार्यकर्ताओं को मिलता है आशीर्वाद"
तरुण चुग ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो व्यवस्थित सोच और संगठनात्मक ढांचे के साथ काम करती है। यहां कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया जाता है। दूसरी पार्टियों में परिवारवाद और तानाशाही देखने को मिलती है, लेकिन भाजपा में कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद और अवसर दोनों मिलते हैं।"
उन्होंने कहा कि भाजपा में नेतृत्व अभिभावक की भूमिका निभाता है और कार्यकर्ताओं को लगातार मार्गदर्शन देता है। यही कारण है कि पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बनकर उभरी है।
शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
राज्यसभा प्रत्याशी तरुण चुग ने उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जवाबदेही भी है।
चुग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश संगठन का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भरा नामांकन
भाजपा उम्मीदवार तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने भोपाल स्थित विधानसभा सचिवालय में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्रीगण, विधायक और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नामांकन से पहले भाजपा कार्यालय में विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें चुनावी रणनीति और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई।
जीत को लेकर भाजपा आश्वस्त
विधानसभा में भाजपा के मजबूत संख्याबल को देखते हुए पार्टी दोनों उम्मीदवारों की जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है। भाजपा नेताओं का कहना है कि राज्यसभा चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में है और संगठनात्मक एकजुटता उसकी सबसे बड़ी ताकत है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा के दोनों अधिकृत उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि संभावित तीसरी सीट को लेकर जारी चर्चाओं ने प्रदेश की राजनीति में उत्सुकता बढ़ा दी है।
संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!