वीडियो देखिये, सोनम वांगचुक की पत्नी ने क्या बात कही: सरकार ने इस बात का भरोसा दिया; छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, गुरुग्राम, हरियाणा।
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि अंगमो ने बताया कि लंबे समय से चल रहे आंदोलन के बाद सरकार की ओर से उनकी प्रमुख मांगों को लेकर लिखित आश्वासन मिला है। उन्होंने कहा कि बुधवार देर रात सरकार ने यह भरोसा दिया कि छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी, NEET परीक्षा से जुड़े पीड़ित छात्रों के लिए मुआवजे की मांग पर विचार किया जाएगा और संसद के आगामी सत्र में शैक्षिक सुधारों पर विस्तार से चर्चा होगी।
डॉ. अंगमो ने कहा कि आधी रात को हमें सरकार की ओर से लिखित आश्वासन मिला कि स्टूडेंट प्रोटेस्टर्स के खिलाफ कोई एफआईआर नहीं की जाएगी। इसके अलावा NEET पीड़ितों के लिए मुआवजा और संसद में शिक्षा व्यवस्था में सुधारों पर चर्चा की हमारी मांग को भी स्वीकार किया गया है।
उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह आंदोलन स्थल पर पहुंचे थे और इससे पहले 16 सांसद भी वहां आकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर चुके थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि विपक्ष के 65 सांसदों ने लिखित रूप से भरोसा दिया है कि इस मुद्दे को संसद में उठाया जाएगा और शिक्षा सुधारों पर चर्चा कराई जाएगी।
डॉ. अंगमो के अनुसार, सरकार और विपक्ष के बीच इस बात पर सहमति बनी है कि संसद के मानसून सत्र में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े व्यापक सुधारों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन ने देशभर में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर जागरूकता पैदा की है।
उन्होंने कहा NEET पेपर लीक केवल एक लक्षण था, लेकिन इसके पीछे सिस्टम में मौजूद कई समस्याएं हैं। हमें उम्मीद है कि यह सरकार के लिए एक वेक-अप कॉल साबित होगा और शिक्षा व्यवस्था में जरूरी बदलावों की शुरुआत होगी।
उन्होंने आंदोलन को सफल बताते हुए कहा कि इन्हीं आश्वासनों के बाद सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि अब उनकी सेहत को ध्यान में रखते हुए वह धीरे-धीरे सामान्य आहार की ओर लौटेंगे और अगले दिन से सेमी-सॉलिड डाइट लेना शुरू करेंगे।
डॉ. अंगमो ने कहा कि यह आंदोलन केवल एक परीक्षा या एक घटना तक सीमित नहीं था, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुधारों की मांग को लेकर था। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन अब ठोस नीतिगत बदलावों में बदलेंगे।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!