वीडियो देखिये, समान नागरिक संहिता को लेकर क्या बोले मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री: राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बहुविवाह अपराध होगा; महिलाओं को मिलेगा अधिकार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद राज्य उन राज्यों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा, जहां एक से अधिक विवाह करना अपराध माना जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद राज्य में बहुविवाह पर कानूनी रोक लागू होगी। उनके अनुसार, इससे उन महिलाओं को राहत मिलेगी जो एक से अधिक विवाह की प्रथा के कारण विभिन्न प्रकार की सामाजिक और पारिवारिक परेशानियों का सामना करती हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद हमारा राज्य उस श्रेणी में खड़ा होगा, जहां एक से ज्यादा विवाह करने पर अपराध होगा। एक से ज्यादा विवाह से जो बहनों को कष्ट होता है, उस कष्ट से मुक्ति दिलाकर प्रदेश की आधी आबादी को उनके अधिकारों का समर्थन सरकार के माध्यम से मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश ने समान नागरिक संहिता को पारित कर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने इसे राज्य के लिए नई उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह कानून सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश आज ठोस कदम उठाते हुए UCC को पास कर एक नई ऊंचाई पर पहुंचा है। मैं अपनी ओर से पूरे प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं।मुख्यमंत्री के अनुसार, समान नागरिक संहिता का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए समान कानूनी व्यवस्था सुनिश्चित करना और महिलाओं के अधिकारों को अधिक प्रभावी सुरक्षा प्रदान करना है। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद इस कानून के लागू होने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने राज्य विधानसभा में UCC बिल पास होने पर कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में आज समान नागरिक संहिता का बिल पास हुआ है, इसके लिए मैं जनता को बधाई देता हूं...यह बहुत गर्व की बात है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!