वीडियो देखिये, वाहन चोर गैंग का खुलासा: फरार नाबालिग को पकड़ा; इतने लाख के इतने दोपहिया वाहन बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह का खुलासा करते हुए फरार चल रहे एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के छह दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपए बताई जा रही है।
इससे पहले इसी गैंग के चार अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर 12 चोरी के वाहन बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार शहर में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तुकोगंज थाना पुलिस को यह सफलता मिली है।
जांच में सामने आया कि आरोपी सूने स्थानों, सार्वजनिक पार्किंग और सड़कों पर खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाता था। वह वाहन का लॉक तोड़कर डायरेक्ट वायर कनेक्शन के जरिए बाइक और स्कूटर स्टार्ट कर चोरी कर लेता था। चोरी के बाद वाहन अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखे जाते थे।
तुकोगंज थाना क्षेत्र में दर्ज वाहन चोरी के एक प्रकरण में यह नाबालिग आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कंचन बाग आम रोड क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने तुकोगंज के अलावा परदेशीपुरा, एमआईजी, आजादनगर और देहात के सांवेर थाना क्षेत्र से भी वाहन चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जंजीर वाला चौराहा स्थित एक स्कूल मैदान से चोरी के छह दोपहिया वाहन बरामद किए।बरामद वाहनों में स्प्लेंडर, हीरो होंडा डीलक्स, एक्सेस और पल्सर जैसी मोटरसाइकिलें व स्कूटर शामिल हैं। पुलिस अब जब्त वाहनों के वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें वाहन लौटाने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार नाबालिग उसी वाहन चोर गिरोह का सदस्य है, जिसके चार अन्य साथियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। उन आरोपियों से 12 चोरी के वाहन बरामद हुए थे। अब इस गिरफ्तारी के बाद गिरोह से बरामद वाहनों की संख्या बढ़ गई है।
पुलिस का मानना है कि पूछताछ में और भी कई वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा हो सकता है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गिरोह चोरी के वाहनों को बेचता था या उनके पार्ट्स निकालकर खपाने का काम करता था।
इस कार्रवाई में तुकोगंज थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र चौहान, सहायक उपनिरीक्षक नारायण सिंह चौहान तथा सीआई सेल और थाना स्टाफ की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
संबंधित समाचार

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण

पाक की बचकानी हरकत:SCO समिट की ग्रुप फोटो से प्रधानमंत्री मोदी समेत 5 नेताओं को हटाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!