वीडियो देखिये, कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का राहुल गांधी पर हमला: बोले- सरकार संसद में चर्चा के लिए तैयार; नेता प्रतिपक्ष से ऐसी उम्मीद नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस के NEET मुद्दे पर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक विस्तृत पोस्ट करते हुए दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य वरिष्ठ नेता अचानक अकबर रोड के पास एक स्थान पर समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए थे।
जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की गरिमा को देखते हुए उन्हें और केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन को बातचीत के लिए मौके पर भेजा। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी से अनुरोध किया गया कि वह धरना समाप्त करें, क्योंकि वह स्थान प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल नहीं है और वहां प्रदर्शन से आम लोगों को परेशानी हो रही है।
केंद्रीय मंत्री के अनुसार, बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने मांग रखी कि यदि सरकार संसद में NEET और उससे जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हो जाती है तो वह धरना समाप्त कर देंगे। जितेंद्र सिंह ने दावा किया कि सरकार के शीर्ष नेतृत्व से अनुमति लेने के बाद राहुल गांधी को यह आश्वासन दिया गया कि संसद में NEET और उससे संबंधित विषयों पर चर्चा के लिए सरकार तैयार है।
उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद राहुल गांधी ने अपनी मांगों में बदलाव करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी जोड़ दी। जितेंद्र सिंह के मुताबिक, राहुल गांधी ने कहा कि अब उनकी दो मांगें हैं-पहली संसद में चर्चा और दूसरी शिक्षा मंत्री का इस्तीफा।
जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि जब उन्हें याद दिलाया गया कि पहले केवल चर्चा की मांग की गई थी, तो राहुल गांधी ने कहा कि अब उनकी मांगें बदल गई हैं। उन्होंने कहा कि एक वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष से इस तरह अपनी बात बदलने की उम्मीद नहीं की जाती।
केंद्रीय मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि जब गृह सचिव ने प्रदर्शन स्थल को लेकर आपत्ति जताई और कहा कि यह जगह धरने के लिए उपयुक्त नहीं है, तो राहुल गांधी ने जवाब दिया कि वह अपनी इच्छा से कहीं भी बैठ सकते हैं।
जितेंद्र सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा कि राहुल गांधी जैसे वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष का अपनी बात से पीछे हटना दुर्भाग्यपूर्ण है और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार NEET और उससे जुड़े सभी विषयों पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है।
उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस पार्टी ने अब तक इस मुद्दे पर संसद में नियमानुसार औपचारिक चर्चा के लिए कोई नोटिस नहीं दिया है। जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के रवैये को लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत बताया।
हालांकि, कांग्रेस की ओर से इस मामले में अलग रुख रखा गया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि NEET परीक्षा से जुड़े कथित अनियमितताओं और छात्रों की समस्याओं पर सरकार को जवाब देना चाहिए तथा शिक्षा मंत्री को जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने संसद में चर्चा और सरकार से जवाबदेही की मांग को लेकर अपना विरोध जारी रखा है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!