वीडियो देखिये, शीतला माता मंदिर हादसा मामले में ट्रक चालक और मालिक हिरासत में: ब्रेक फेल होने से दुर्घटना की आशंका; प्रतिबंधित मार्ग पर पहुंचने के कारणों की जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शीतला माता मंदिर के पास ट्रक से हुई दुर्घटना के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक और मालिक को हिरासत में लिया है। ग्वालियर के सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक डबरा मंडी से धान लेकर आ रहा था। चालक और मालिक के बाहर के होने के कारण आशंका है कि उन्होंने गूगल मैप पर रास्ता देखकर छोटा मार्ग चुना और उसी रास्ते से आगे बढ़ गए।
सीएसपी भदौरिया के मुताबिक, मंदिर से पहले घाटी वाले हिस्से में ट्रक का प्रेशर रिलीज होने के कारण ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है। प्रारंभिक तौर पर इसी वजह से दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
प्रतिबंधित रास्ते पर कैसे पहुंचा ट्रक, जांच शुरू
सीएसपी ने बताया कि इस मार्ग पर सामान्य तौर पर भारी वाहन नहीं आते थे। यहां पार्किंग, जांच चौकियां और बैरिकेड भी लगाए गए थे। इसके बावजूद ट्रक इस रास्ते पर कैसे पहुंचा और प्रतिबंधित मार्ग में प्रवेश किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कराई जा रही है।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ट्रक चालक ने किस रास्ते का इस्तेमाल किया और मार्ग पर मौजूद प्रतिबंधों के बावजूद वाहन वहां तक कैसे पहुंचा। फिलहाल चालक और मालिक को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के वास्तविक कारणों और जिम्मेदारी का निर्धारण जांच के बाद किया जाएगा।
संबंधित समाचार

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश

वीडियो देखिये, नवरात्रि का पर्व देता है समाज में एकता और सद्भाव का संदेश:विशाल चुनरी यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री; प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

पूर्व मुख्यमंत्री ने RSS के आयोजन पर जताई आपत्ति:केंद्रीय मंत्री से पूछा- अपने स्कूल में क्यों नहीं करवाते

सुबह 9 बजे तक भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव; हजारों भक्तों ने लिया महाकाल और माता का आशीर्वाद

शारदीय नवरात्रि:एक ही सूर्य चक्र में मिलेंगी दो महाशक्तियां

अवैध गांजे की खेती पर पुलिस की कार्रवाई:कपास-मक्का की फसल के बीच उगाया गांजा; 880 पौधे किए जब्त

मीडिया कवरेज की अस्वस्थ होड़ और बढ़ती अव्यवस्था:इंदौर की घटना का आईना; क्या ‘शोर’ और ‘रील संस्कृति’ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को खोखला कर रही है

ट्रक ने बच्चे का सिर धड़ से अलग किया

बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला 14 की मौत:मृतकों में महिलाएं, बच्चे-बुजुर्ग शीतला माता के दर्शन करने पहुंचे थे

नवरात्रि में सुरक्षा के लिए 15 शक्ति मोबाइल सक्रिय:गरबा पंडालों से मेलों तक पुलिस की निगरानी; ड्रोन से नजर, संदिग्धों पर कार्रवाई; बीमार बालिका और सड़क हादसों में घायलों को पहुंचाया अस्पताल

मुख्यमंत्री ने किया अहिल्याबाई होलकर स्मारक के निर्माण कार्यों का निरीक्षण:लालबाग पैलेस, रामपुर कोठी,चंपा बावड़ी और शिव मंदिर को एकीकृत विकास योजना में शामिल करने के निर्देश

ताई का ‘नौकरी मांगने आई थी’ वाला मजाक चर्चा में:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज

MP में 42 ब्रांड के घी जांच में असुरक्षित:8 मसालों के सैंपल भी फेल; बाजार से स्टॉक वापस मंगाने के आदेश जारी

जल संकट की आहट के बीच बरगद-नीम पर चली कुल्हाड़ी:जब 8 इमारतों में बूंद-बूंद पानी का संकट; तो दो नई हाईराइज बिल्डिंगों को किस आधार पर मिली मंजूरी

वीडियो देखिये, इंडस्ट्रियल पार्क की तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग:दो इकाइयां जलकर राख; अग्निकांड से मचा हड़कंप, दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार

टीआई फोन नहीं उठाते:स्टाफ राजीनामे का बना रहा दबाव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!