वीडियो देखिये, तिराहे पर यातायात हुआ अधिक सुगम: इंजीनियरिंग सुधारों से मिली बड़ी राहत; सिग्नल के समय मे भी की गई कमी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के अत्यंत व्यस्त एवं अधिक यातायात दबाव वाले इंडस्ट्रीज हाउस तिराहा पर यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम, यातायात पुलिस द्वारा किए गए इंजीनियरिंग सुधारों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। विभिन्न यातायात सुधारात्मक उपायों के कारण अब इस तिराहे पर पूर्व की अपेक्षा यातायात का प्रवाह अधिक सुगम हो गया है।
पूर्व में पलासिया एवं गिटार तिराहा की ओर से आने वाले वाहन, जो इंडस्ट्रीज हाउस तिराहा से लेफ्ट टर्न लेते हुए जंजीरवाला चौराहा की ओर जाते थे, उन्हें लेफ्ट टर्न की कम चौड़ाई के कारण रुकना पड़ता था।
वहीं एलआईजी चौराहा की ओर से आने वाले वाहन, जो राइट टर्न लेकर जंजीरवाला की दिशा में जाते थे, उन्हें भी सड़क संकरी होने के कारण सिग्नल के एक चक्र में पर्याप्त संख्या में निकलने का अवसर नहीं मिल पाता था।परिणामस्वरूप तिराहे पर लंबी वाहन कतारें लगती थीं तथा यातायात अवरोध की स्थिति निर्मित होती थी।
विशेष रूप से पीक ऑवर्स के दौरान इंडस्ट्रीज हाउस तिराहा एवं जंजीरवाला क्षेत्र में यातायात अत्यधिक धीमा हो जाता था, जिससे यातायात पुलिस को भारी मशक्कत एवं वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। इन समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु यातायात पुलिस, नगर निगम अधिकारियों के निरीक्षण के पश्चात प्राप्त सुझावों पर विभिन्न सुधारात्मक कार्य किए गए हैं।
पलासिया से जंजीरवाला की ओर जाने वाले लेफ्ट टर्न का चौड़ीकरण किया गया है, जिससे अब वाहन बिना बाधा के आसानी से लेफ्ट टर्न ले पा रहे हैं। इसके अतिरिक्त जंजीरवाला से इंडस्ट्रीज हाउस मार्ग पर स्थित डिवाइडर एवं ट्रैफिक सिग्नल को मध्य भाग में शिफ्ट किया गया है, जिससे वाहनों के आवागमन हेतु अतिरिक्त स्थान उपलब्ध हुआ है और यातायात का प्रवाह बेहतर हुआ है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व जंजीरवाला से एलआईजी चौराहा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए लेफ्ट लेन का भी चौड़ीकरण किया गया था, जिसके सकारात्मक परिणाम मिले हैं। इन सभी यातायात इंजीनियरिंग सुधारों के परिणामस्वरूप इंडस्ट्रीज हाउस तिराहा पर यातायात का दबाव कम हुआ है, वाहन अधिक सुगमता से गुजर रहे हैं तथा सिग्नल पर प्रतीक्षा समय में भी कमी आई है। यातायात के बेहतर प्रवाह को देखते हुए यहां ट्रैफिक सिग्नल के समय में भी कमी की गई है, जिससे नागरिकों का यात्रा समय कम हुआ है और यातायात संचालन अधिक प्रभावी बना है।
यातायात पुलिस द्वारा शहर के अन्य प्रमुख चौराहों एवं यातायात दबाव वाले क्षेत्रों का भी लगातार अध्ययन, ड्रोन सर्विलांस किया जा रहा है तथा आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि आमजन को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!