वीडियो देखिये, प्रतिष्ठित कॉलेज के हॉस्टल में क्या चल रहा है: किस हालत में नजर आ रही छात्रा; सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली को लेकर कई सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के प्रतिष्ठित मेडिकल शिक्षण संस्थानों में शामिल अरविंदो कॉलेज एक बार फिर चर्चा में है। कॉलेज हॉस्टल से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक छात्रा कथित रूप से नशे जैसी अवस्था में हॉस्टल पहुंचती दिखाई दे रही है। वीडियो के सामने आने के बाद हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।
वायरल वीडियो में एक छात्रा कॉलेज परिसर के बाहर एक युवक के साथ एक्टिवा पर बैठी दिखाई दे रही है। वीडियो में उसकी स्थिति सामान्य नहीं लग रही है। कुछ समय बाद उसके साथी उसे संभालते हुए हॉस्टल की ओर ले जाते नजर आते हैं।
एक अन्य वीडियो में एक युवक और एक युवती छात्रा को सहारा देकर हॉस्टल परिसर के अंदर ले जाते दिखाई देते हैं। इस दौरान हॉस्टल गेट पर दो पुरुष सुरक्षा गार्ड और एक महिला गार्ड मौजूद दिखाई देते हैं, लेकिन वीडियो में किसी प्रकार की पूछताछ, रोक-टोक या हस्तक्षेप नजर नहीं आता।
सूत्रों के अनुसार संबंधित छात्रा हॉस्टल में रहने वाली छात्रा बताई जा रही है। यदि यह जानकारी सही है, तो हॉस्टल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। यह भी चर्चा का विषय बन गया है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए क्या पर्याप्त व्यवस्था मौजूद है।
मामले ने अभिभावकों की चिंताओं को भी बढ़ा दिया है। बड़ी संख्या में पालक अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित वातावरण की उम्मीद के साथ प्रतिष्ठित संस्थानों के हॉस्टल में भेजते हैं। ऐसे में यदि हॉस्टल परिसर में सुरक्षा और अनुशासन को लेकर प्रश्न उठते हैं, तो यह गंभीर चिंता का विषय माना जा रहा है।
हालांकि, अभी तक कॉलेज प्रबंधन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि छात्रा की स्थिति वास्तव में किस कारण से ऐसी थी। वीडियो के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!