वीडियो देखिये, पत्नी की हत्या के आरोपी का अंजाम यह हुआ: धड़ से अलग शव रेलवे ट्रैक पर मिला; गिरफ्तारी पर पुलिस ने रखा था इतना इनाम
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर/गंजबासौदा।
इंदौर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) राजेश दंडोतिया ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान अखिलेश सैनी के रूप में हुई है। अखिलेश पर अपनी पत्नी उर्मिला सैनी की हत्या का आरोप था और वारदात के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने शव की पहचान कर ली है।
राजेश दंडोतिया ने कहा हमें सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक पर एक शव मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने उसकी शिनाख्त अखिलेश सैनी के तौर पर कर ली है। कुछ दिनों पहले अखिलेश सैनी पर अपनी पत्नी उर्मिला सैनी की हत्या का आरोप था। हत्या के बाद वह फरार हो गया था।
उन्होंने बताया कि अखिलेश अपना एटीएम कार्ड अपनी बच्ची को देकर गया था। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
गंजबासौदा रेलवे ट्रैक पर मिला सिर कटा शव
अखिलेश सैनी का शव मध्य प्रदेश के गंजबासौदा और पवई के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस के अनुसार, शव का सिर धड़ से अलग था। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली तो पैंट की जेब से अखिलेश का आधार कार्ड और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ।
शहर थाना प्रभारी संजय वेदिया ने बताया कि रेलवे ट्रैक के पोल नंबर 925 के पास शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां केवल धड़ मिला, जबकि सिर गायब था। पुलिस ने आसपास करीब 6 किलोमीटर क्षेत्र में तलाश की, लेकिन सिर नहीं मिल सका।
11 जुलाई को हुई थी पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या
मामला इंदौर में 11 जुलाई को हुई पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी (38) की हत्या से जुड़ा है। उर्मिला की हत्या उनके सरकारी आवास में हुई थी। घटना का खुलासा तब हुआ, जब दोपहर करीब एक बजे उनके बच्चे स्कूल से लौटे।
बच्चों ने घर का मुख्य दरवाजा खुला पाया। अंदर टीवी तेज आवाज में चल रहा था। जब वे कमरे में पहुंचे तो मां को खून से लथपथ हालत में देखा। बच्चों ने तुरंत अपने नाना को सूचना दी, जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।
पत्नी पर शक करने का आरोप, बेटी ने बताए थे पुराने विवाद
पुलिस जांच में सामने आया था कि अखिलेश सैनी अपनी पत्नी पर शक करता था। मृतका की बेटी ने पुलिस को बताया था कि पिता पहले भी मां के साथ मारपीट कर चुके थे और एक बार गला दबाने की कोशिश भी की थी। बेटी के अनुसार, एक विवाद के दौरान आरोपी ने मंदिर का सिंहासन उठाकर उस पर भी फेंक दिया था।
फरारी के दौरान बढ़ाया गया था इनाम
उर्मिला हत्याकांड के बाद अखिलेश की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं। पहले उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दिया गया था।
अब पुलिस यह जांच कर रही है कि अखिलेश पिछले आठ दिनों से कहां था और रेलवे ट्रैक पर उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!