खबर
Top News

वीडियो देखिये, इस अभिनेता ने दिया ऐसा संदेश: पुलिस के ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान से जुड़े, बोले- नशे के शिकार लोगों को ठुकराएं नहीं, उनका साथ दें

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 जुलाई 2026, 1:56 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर। 
नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी – Say No to Drugs” से अभिनेता जय भानुशाली जुड़े हैं। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने और नशे की गिरफ्त में फंसे लोगों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने की अपील की।

अभिनेता जय भानुशाली ने अपने संदेश में कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि हमें नशे को ‘ना’ और इंसानियत को ‘हाँ’ कहना चाहिए।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा हर ड्रग एडिक्ट अपराधी नहीं होता। कई बार वह परिस्थितियों और अन्य कारणों से नशे की लत का शिकार हो जाता है। उसकी मजबूरियों को समझें, उसे ठुकराएं नहीं, बल्कि उसे इस अंधकारमय दुनिया से बाहर आने में सहयोग करें।

जय भानुशाली ने कहा कि नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों को समाज के सहयोग, समझ और सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है। उन्हें अलग-थलग करने के बजाय सकारात्मक माहौल देकर सामान्य जीवन की ओर लौटने में मदद करनी चाहिए।

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में नशे के खिलाफ एक मजबूत जनभागीदारी तैयार करना है।

अभियान के माध्यम से पुलिस और समाज के बीच सहयोग बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें। लोगों से अपील की गई है कि वे नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाएं, प्रभावित लोगों के प्रति सहानुभूति रखें और एक स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद
Top News

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

about 7 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

about 7 hours ago
मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च
Top News

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

about 7 hours ago
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO
Top News

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

about 8 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

about 8 hours ago
महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद
Top News

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

about 9 hours ago
जेल गोलीकांड मामले में एक्शन
Top News

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

about 9 hours ago
मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
Top News

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

about 9 hours ago
टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या
Top News

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

about 9 hours ago
आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं
Top News

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

about 10 hours ago
फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग
Top News

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

about 10 hours ago
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित
Top News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

about 10 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

about 10 hours ago
पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव
Top News

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

about 10 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में हंगामा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

about 10 hours ago
रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

about 11 hours ago
अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी
Top News

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

about 11 hours ago
ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

about 11 hours ago
फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा
Top News

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

about 11 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!