खबर
Top News

वीडियो देखिये, भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की आशंका: श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसा निर्णय; तब तक शुरू नहीं हाेगी यात्रा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जुलाई 2026, 3:41 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, श्रीनगर/कटरा। 
जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की आशंका के बीच प्रशासन ने एहतियातन अमरनाथ यात्रा और श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की खराब मौसम संबंधी चेतावनी के बाद यह फैसला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम सामान्य होने और यात्रा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने के बाद ही दोनों यात्राएं दोबारा शुरू की जाएंगी।

19 जुलाई से अमरनाथ यात्रा पर रोक
कश्मीर के संभागीय आयुक्त अंशुल गर्ग ने बताया कि IMD के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवाएं और भूस्खलन की आशंका है। इसी को देखते हुए 19 जुलाई से पहलगाम और बालटाल, दोनों मार्गों से अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई है।

प्रशासन के आदेश के अनुसार, बालटाल और नुनवान/चंदनवाड़ी बेस कैंपों से किसी भी श्रद्धालु को अगले आदेश तक आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। पहले से बेस कैंपों में मौजूद श्रद्धालुओं से भी वहीं सुरक्षित रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

3.76 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन
अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा अमरनाथ यात्रा के दौरान अब तक 3.76 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि यात्रा रद्द नहीं की गई है, बल्कि केवल सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से रोकी गई है। मौसम और यात्रा मार्ग का विस्तृत आकलन करने के बाद यात्रा दोबारा शुरू करने की घोषणा की जाएगी।

वैष्णो देवी यात्रा भी अगले आदेश तक स्थगित
लगातार बारिश और त्रिकुटा पर्वतमाला में खराब मौसम को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भी कटरा से भवन तक की यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी है। बोर्ड के अनुसार, भारी वर्षा और भूस्खलन की आशंका के कारण श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार और मार्ग सुरक्षित होने के बाद ही यात्रा फिर से शुरू की जाएगी। श्रद्धालुओं से फिलहाल कटरा न आने और केवल आधिकारिक सूचना के बाद ही यात्रा की योजना बनाने की अपील की गई है।

श्रद्धालुओं ने बताया सुरक्षा के लिए जरूरी फैसला
यात्रा स्थगित होने के बावजूद श्रद्धालुओं ने प्रशासन के फैसले का समर्थन किया है। कई यात्रियों ने कहा कि यदि भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा है तो सुरक्षा के लिए यात्रा रोकना आवश्यक है। श्रद्धालुओं ने कहा कि वे मौसम सामान्य होने का इंतजार करेंगे और बाबा अमरनाथ तथा माता वैष्णो देवी के दर्शन करके ही लौटेंगे।

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से आए एक श्रद्धालु ने कहा कि वह कई बार अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं और मौसम के कारण यात्रा का रुकना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने लोगों से घर से निकलने से पहले मौसम और प्रशासन की एडवाइजरी जरूर देखने की अपील की।

बारिश और भूस्खलन से बिगड़े हालात
जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। राजौरी, पुंछ, किश्तवाड़ और रियासी सहित कई जिलों में भूस्खलन, सड़कें बंद होने और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और आपदा प्रबंधन की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात हैं।



संबंधित समाचार

नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा
Top News

नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा:अब तक 1127 लोगों की मौत; 4600 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी

10 minutes ago
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर सियासी घमासान
Top News

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर सियासी घमासान:भाजपा अध्यक्ष ने चिट्ठी से साधा निशाना; कांग्रेस ने पलटवार कर गिनाए आयोजन

23 minutes ago
नमक कारोबारी ने की आत्महत्या
Top News

नमक कारोबारी ने की आत्महत्या:जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

33 minutes ago
भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठग एक्टिव
Top News

भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठग एक्टिव:सोशल मीडिया पर फर्जी रेट और बिक्री की पोस्ट वायरल; MPCA ने किया अलर्ट

41 minutes ago
नायब तहसीलदार बनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ठगी
Top News

नायब तहसीलदार बनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ठगी:शौचालय मरम्मत के नाम पर जाल में फंसाया

about 1 hour ago
ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग
Top News

ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग:व्यापारियों में मचा हड़कंप; फर्नीचर और सामान जलकर खाक

about 1 hour ago
ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

about 17 hours ago
जलती चिता के साथ छेड़छाड़
Top News

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

about 18 hours ago
तीन तलाक का मामला
Top News

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

about 18 hours ago
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
Top News

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

about 18 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

about 19 hours ago
एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल
Top News

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

about 19 hours ago
दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा
Top News

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

about 19 hours ago
जहां 27 बच्चों की मौत
Top News

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

about 19 hours ago
अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई
Top News

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

about 19 hours ago
अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया
Top News

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

about 20 hours ago
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट
Top News

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

about 20 hours ago
कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े
Top News

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

about 20 hours ago
रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान
Top News

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

about 20 hours ago
सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़
Top News

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!