वीडियो देखिये, कांग्रेस उम्मीदवार का स्वागत रहा फीका: मीनाक्षी नटराजन बोली- पार्टी पूरी तरह एकजुट; सभी विधायक समर्थन में खड़े
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शनिवार को भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान दोनों दलों की तस्वीरें बिल्कुल अलग नजर आईं। एक ओर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान शक्ति प्रदर्शन किया, वहीं कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के भोपाल आगमन पर पार्टी कार्यालय में अपेक्षित उत्साह दिखाई नहीं दिया।
मीनाक्षी नटराजन के स्वागत के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में गिने-चुने नेता और कार्यकर्ता ही मौजूद रहे। इसको लेकर भाजपा ने कांग्रेस की एकजुटता पर सवाल खड़े किए, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार ने पार्टी में पूर्ण एकता का दावा किया।
भोपाल पहुंचीं मीनाक्षी, सीमित नेताओं की मौजूदगी बनी चर्चा
राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की अधिकृत उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन शनिवार को भोपाल पहुंचीं। राजधानी पहुंचने के बाद वे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से मिलने गईं और उसके बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं।
पीसीसी में उनके स्वागत के लिए प्रदेश कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी और सीमित संख्या में कार्यकर्ता ही नजर आए। राज्यसभा उम्मीदवार के स्वागत में बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं की गैरमौजूदगी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई। हालांकि कांग्रेस नेताओं ने इसे सामान्य राजनीतिक प्रक्रिया बताते हुए किसी भी तरह के असंतोष या गुटबाजी से इनकार किया।
मीनाक्षी बोलीं- कांग्रेस पूरी तरह एकजुट
दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान मीनाक्षी नटराजन ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और सभी विधायक उनके समर्थन में खड़े हैं। उन्होंने कहा, "यह केवल चुनाव नहीं, बल्कि विचारधारा की लड़ाई है। पार्टी ने मुझे राज्यसभा के माध्यम से अपनी बात रखने की जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस के सभी विधायक और नेता एकजुट हैं।" भाजपा नेताओं द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया और मतदान के दौरान वास्तविक स्थिति सबके सामने आ जाएगी।
भाजपा ने साधा निशाना
मीनाक्षी नटराजन के स्वागत में कम भीड़ और नेताओं की सीमित मौजूदगी को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला। सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने अपनी ही उम्मीदवार को लेकर उत्साह नहीं दिखाया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के भीतर सब कुछ सामान्य नहीं है और पार्टी आंतरिक असंतोष से जूझ रही है। भाजपा नेताओं का कहना है कि राज्यसभा चुनाव ने कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान को उजागर कर दिया है।
भाजपा उम्मीदवारों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ भरा नामांकन
दूसरी ओर भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने शनिवार दोपहर विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इससे पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधायकों की बैठक आयोजित की गई और नेताओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। भाजपा ने नामांकन प्रक्रिया के दौरान संगठनात्मक एकजुटता और संख्याबल का प्रदर्शन करने का प्रयास किया।
तीसरी सीट पर बनी हुई है उत्सुकता
राज्यसभा चुनाव में भाजपा के दो अधिकृत उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन पार्टी द्वारा चार नामांकन फार्म लिए जाने के बाद तीसरे उम्मीदवार की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं लगातार जारी हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा की रणनीति और कांग्रेस के भीतर संभावित क्रॉस वोटिंग की अटकलों के कारण तीसरी सीट का मुद्दा राजनीतिक हलकों में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। फिलहाल नामांकन प्रक्रिया के साथ चुनावी मुकाबला औपचारिक रूप से शुरू हो गया है और आने वाले दिनों में दोनों दलों की रणनीति और अधिक स्पष्ट होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

औचक निरीक्षण:चोइथराम मंडी में गंदगी पर गिरी गाज; दरोगा निलंबित

मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस:दिन में 10 घंटे बिजली देगी सरकार; खेती के साथ पशुपालन पर भी जोर

क्रिप्टो में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी:32 ट्रांजेक्शन में रुपए ट्रांसफर कराए; ऐसे हुआ साइबर फ्रॉड का खुलासा

गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सलाद में रेंगता मिला कीड़ा:राऊ में फेयरवेल पार्टी करने पहुंचे 12 लोगों का विरोध; संचालक ने आरोपों को बताया साजिश

सयाजी होटल परोस रहा था अमानक एनालॉग पनीर:8 में से 5 सैंपल फेल

‘लेडी अघोरी’ के पुराने शादी और ठगी के आरोप भी सामने आए:एफआईआर के बाद 15 दिन की न्यायिक हिरासत

3 साल से फरार था लाखों की शराब का ‘खिलाड़ी’:क्राइम ब्रांच ने दबोचा

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर:इस तारीख से बदलेंगे ATM के नियम; जानिए क्या होगा बदलाव

महिला को पीटा, गाल पर काटा:नशे में पड़ोसी की हरकत; बेटी बचाने आई तो उसे भी दौड़ाया

सीआईएसएफ-डीएफआई में करार:ड्रोन सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

बीओआई में 45 लाख का गबन:कैशियर गिरफ्तार

पहली बार बैरियर लेस टोल सिस्टम शुरू:इस रोड पर 100 की स्पीड से निकलेंगी गाड़ियां; फास्टैग से खुद कटेगा टैक्स

किसानों के लिए खुशखबरी:जल्द लागू होगी मौसम आधारित फसल बीमा योजना; जानिए कैसे मिलेगा फायदा

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पहली पत्नी की बेटी से पति की वीडियो कॉल पर हुआ था विवाद

केंद्र के अफसर से मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस

जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री:दर्शन कर बोले- धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर MP सरकार का फोकस

जिनके हाथ में है हल, वे हैं देश के बल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले 2 आरोपी गिरफ्तार:3 पिस्टल, कट्टा और कारतूस बरामद

पुलिस का मीत बना मनमीत:तमाम सबूतों के बाद भी क्राइम ब्रांच ने अब तक नहीं बनाया आरोपी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!