वीडियो देखिये, शहर में बदला मौसम का मिजाज: धूलभरी आंधी के साथ छाए बादल; कई पेड़ गिरे, पोस्टर-होर्डिंग उड़े
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सोमवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं और धूलभरी आंधी के साथ आसमान में घने बादल छा गए। मौसम के अचानक बदले रुख से कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं एहतियातन कई इलाकों की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। भयंकर आंधी में कई पेड़ गिर गए। पोस्टर और होर्डिंग उड़ गए।
सड़कों पर धूल का गुबार छा गया
शहर के विभिन्न हिस्सों में तेज गति से हवाएं चलने लगीं, जिससे सड़कों पर धूल का गुबार छा गया। कई स्थानों पर वाहन चालकों को दृश्यता कम होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में भी गिरावट महसूस की गई और लोगों को उमस व गर्मी से कुछ राहत मिली।
मौसम विभाग की चेतावनी हुई सही साबित
मौसम विभाग ने पहले ही सोमवार को तेज आंधी और मौसम परिवर्तन की संभावना जताई थी। विभाग के पूर्वानुमान के अनुरूप शाम होते-होते मौसम ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। शहर में बादलों की आवाजाही बढ़ गई और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया।
नौतपा के अंतिम दिनों में नरम पड़े गर्मी के तेवर
इस वर्ष नौतपा के अंतिम दिनों में गर्मी अपेक्षाकृत कम रही। मई के आखिरी दिन शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा।
दिनभर उमस बनी रही
यह पूरे मई महीने का सबसे कम अधिकतम तापमान भी रिकॉर्ड किया गया। हालांकि वातावरण में नमी अधिक होने के कारण दिनभर उमस बनी रही, लेकिन भीषण गर्मी और लू जैसे हालात नहीं बने। रात का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था।
कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित
तेज हवाओं के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिली है। विद्युत विभाग की टीमें फॉल्ट की निगरानी कर रही हैं और प्रभावित क्षेत्रों में बिजली बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
अगले कुछ दिनों तक राहत के संकेत
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून पूर्व गतिविधियों के चलते आने वाले दिनों में भी आंधी, बादल और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है तथा लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल इंदौर में तेज हवाओं और धूलभरी आंधी के बीच मौसम सुहावना हो गया है और लंबे समय बाद लोगों को गर्मी से राहत महसूस हो रही है।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!