खबर
Top News

वीडियो देखिये, बिजली कंपनी के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर के पास इतनी संपत्ति: लोकायुक्त डीएसपी बोले- शिकायत पर कार्रवाई; इतने ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 जुलाई 2026, 12:25 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर। 
मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (फाइनेंस) शिवराम सेमिल के नौ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में लोकायुक्त टीम को इंजीनियर की वैध आय से करीब 258 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिलने की जानकारी सामने आई है।

यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले में की गई है। लोकायुक्त पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सुबह करीब 5:30 बजे एक साथ इंदौर, धार जिले के पीथमपुर और बगदून सहित मुरैना के विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी।

लोकायुक्त एसपी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
लोकायुक्त पुलिस की यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के नेतृत्व में की गई। मौके पर पहुंची टीमों ने इंजीनियर के आवास, कार्यालय और उनसे जुड़े अन्य स्थानों पर दस्तावेजों, बैंक खातों, संपत्तियों और निवेश से जुड़े रिकॉर्ड की जांच शुरू की।

लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान ने बताया कि शिवराम सेमिल अतिरिक्त मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारी हैं और उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

उन्होंने कहा कि लोकायुक्त की टीम ने उनके नौ अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। जांच के दौरान मिली संपत्ति, नकदी, आभूषण और अन्य सामान का मूल्यांकन किया जा रहा है।

रिश्तेदारों के नाम पर संपत्ति होने की जांच
लोकायुक्त जांच में यह भी सामने आया है कि इंजीनियर ने अपने बेटे, बहू, दामाद और अन्य रिश्तेदारों के नाम पर भी संपत्तियां खरीदी थीं। टीम अब इन संपत्तियों के स्रोत और उनके वास्तविक स्वामित्व की जांच कर रही है।

लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार, जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि अधिकारी ने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति किस प्रकार अर्जित की और क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति के नाम का इस्तेमाल किया गया है।

नकदी, गहने और दस्तावेजों की जांच जारी
छापेमारी के दौरान मिले नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान का आकलन किया जा रहा है। इसके अलावा अधिकारियों ने बैंक खातों, लॉकर, जमीन-जायदाद के दस्तावेज और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड को भी जांच के दायरे में लिया है।

लोकायुक्त की टीमें सभी नौ स्थानों पर देर तक जांच में जुटी रहीं। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही कुल संपत्ति का वास्तविक आंकड़ा सामने आ सकेगा।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
लोकायुक्त पुलिस ने शिवराम सेमिल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 13(1)(B) और 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इन धाराओं के तहत लोक सेवक द्वारा आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने और भ्रष्ट आचरण से जुड़े मामलों में कार्रवाई की जाती है।

कई टीमें जांच में जुटीं
फिलहाल लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान, आनंद चौहान, दिनेश पटेल, दीपक शेजवार सहित कई अधिकारी और जांच टीमें कार्रवाई में शामिल हैं। टीमें दस्तावेजों, बैंक खातों, संपत्ति रिकॉर्ड और संभावित बेनामी संपत्तियों की गहन जांच कर रही हैं।

लोकायुक्त अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अधिकारी के पास कुल कितनी संपत्ति है और उसमें कितनी संपत्ति आय के वैध स्रोतों से अर्जित की गई है।

इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग और प्रशासनिक हलकों में भी हड़कंप मचा हुआ है। लोकायुक्त की जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 12 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 12 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 13 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 13 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 13 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 14 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 14 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 14 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 14 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 15 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 15 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 15 hours ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 15 hours ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 15 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

about 15 hours ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

about 15 hours ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

about 15 hours ago
कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
Top News

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

about 15 hours ago
‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’
Top News

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

about 16 hours ago
ट्रैफिक डायवर्शन
Top News

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!