खबर
Top News

वीडियो देखिये, स्ट्रेचर पर दिखे बच्चे की दर्दभरी कहानी: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहा 11 वर्षीय बालक; न चल सकता है, न शरीर से निकलता है पसीना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 जून 2026, 1:52 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमवाय अस्पताल और सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के बीच भीषण गर्मी में स्ट्रेचर पर एक बच्चे को ले जाते उसके माता-पिता का वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले की हकीकत सामने आई है। स्ट्रेचर पर नजर आ रहा बच्चा 11 वर्षीय आदर्श मलक है, जो एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी और गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्या से जूझ रहा है। उसका उपचार पिछले कई दिनों से एमवाय अस्पताल में चल रहा है।

कुछ समय से चलने-फिरने में असमर्थ
जबरन कॉलोनी निवासी आदर्श के पिता गोलू मलक और मां ज्योति मलक ने बताया कि उनका बेटा पिछले कुछ समय से चलने-फिरने में असमर्थ हो गया है। शुरुआत में उसे चेस्ट वार्ड में भर्ती कराया गया था, बाद में 20 मई से उसका इलाज एमवाय अस्पताल में जारी है।

11 साल की उम्र में भी नहीं गिरे दूध के दांत
परिजनों के अनुसार आदर्श की उम्र 11 वर्ष है, लेकिन उसका शारीरिक विकास सामान्य बच्चों की तुलना में काफी कम है। उसका वजन नहीं बढ़ रहा और आज भी उसके दूध के दांत पूरी तरह नहीं गिरे हैं। शरीर बेहद कमजोर होने के कारण वह अपने पैरों पर चलने में सक्षम नहीं है।

एम्बुलेंस नहीं मिली तो खुद धकेला स्ट्रेचर
परिजनों ने बताया कि शनिवार को डॉक्टरों ने बच्चे को रीढ़ (स्पाइन) संबंधी बेल्ट लगवाने के लिए सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल भेजने की सलाह दी थी। अस्पताल स्टाफ और एम्बुलेंस के आने में देरी हो रही थी, इसलिए मजबूरी में माता-पिता ने स्वयं ही बच्चे को स्ट्रेचर पर लिटाकर अस्पताल से बाहर निकाला।

स्ट्रेचर धकेलते हुए पहुंचे
भीषण गर्मी के बीच वे करीब एक किलोमीटर दूर स्थित सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल तक स्ट्रेचर धकेलते हुए पहुंचे। वहां जरूरी दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें फिर एमवाय अस्पताल लौटने के लिए कहा गया। इसके बाद दंपती बच्चे को दोबारा स्ट्रेचर पर लेकर तपती धूप में वापस एमवाय अस्पताल पहुंचे।

गर्मी से बचाने के लिए बार-बार भिगोना पड़ता है कपड़ा
वीडियो में बच्चे की मां लगातार उसके शरीर पर गीला कपड़ा रखती दिखाई दे रही थी। परिजनों ने बताया कि आदर्श को सामान्य बच्चों की तुलना में अत्यधिक गर्मी लगती है। उसके शरीर से बहुत कम पसीना निकलता है, जिसके कारण वह गर्म मौसम को सहन नहीं कर पाता। यही वजह है कि परिवार को हर मौसम में उसके शरीर को गीले कपड़े से ठंडा रखना पड़ता है।

दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है आदर्श
मेडिकल दस्तावेजों के अनुसार आदर्श हाइपोहाइड्रोटिक एक्टोडर्मल डिस्प्लेसिया (Hypohidrotic Ectodermal Dysplasia) नामक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है। इस बीमारी में शरीर की पसीना बनाने वाली ग्रंथियां सामान्य रूप से विकसित नहीं हो पाती हैं। इसके कारण मरीज को बहुत कम या बिल्कुल पसीना नहीं आता। साथ ही बाल, त्वचा और दांतों के विकास पर भी इसका असर पड़ता है।

नसों से जुड़ी गंभीर बीमारी का भी संदेह
आदर्श के मेडिकल रिकॉर्ड में डिमायलिनेटिंग डिजीज (Demyelinating Disease) का भी उल्लेख किया गया है। यह ऐसी स्थिति होती है जिसमें नसों के ऊपर मौजूद सुरक्षात्मक परत (मायलिन) प्रभावित हो जाती है। इससे मस्तिष्क और शरीर के बीच संदेशों का संचार बाधित होने लगता है और शरीर में कमजोरी बढ़ सकती है।

इसके अलावा 20 मई की मेडिकल जांच रिपोर्ट में गुलियन-बैरे सिंड्रोम (Guillain-Barré Syndrome - GBS) की संभावना भी जताई गई है। यह एक गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली स्वयं नसों पर हमला करने लगती है। इससे हाथ-पैरों में कमजोरी, चलने-फिरने में परेशानी और लकवे जैसी स्थिति तक बन सकती है।

अस्पताल प्रशासन ने मांगी रिपोर्ट
एमवाय अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव ने बताया कि बच्चे को पहले चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था और वर्तमान में उसका इलाज एमवाय अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चा कुपोषित नहीं है, बल्कि उसे स्पाइन और न्यूरोलॉजिकल समस्याएं हैं, जिनका उपचार जारी है।

डॉ. यादव ने कहा कि यह जांच की जा रही है कि आखिर बच्चे के माता-पिता को भीषण गर्मी में स्ट्रेचर पर उसे सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल तक ले जाने की नौबत क्यों आई। यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


संबंधित समाचार

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

11 minutes ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

17 minutes ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

20 minutes ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

20 minutes ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

24 minutes ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

32 minutes ago
इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा
Top News

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

33 minutes ago
तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर
Top News

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

37 minutes ago
मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा
Top News

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

43 minutes ago
पूरे मानसून रहें सावधान
Top News

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

about 1 hour ago
MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
Top News

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

about 1 hour ago
बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान
Top News

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

about 1 hour ago
गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच
Top News

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

about 1 hour ago
3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी
Top News

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह
Top News

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

about 1 hour ago
शिकायत आने पर तुरंत एक्शन
Top News

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

about 1 hour ago
झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया
Top News

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर
Indore

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा
Top News

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!