वीडियो देखिये, कलेक्टर ऑफिस के सामने सरेआम नशेड़ी की गुंडागर्दी: दंपती को बीच सड़क रोका; कार पर चढ़ा और शराब की बोतल से फोड़ दी विंडशील्ड, जान बचाने थाने तक दौड़ाई कार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सबसे संवेदनशील इलाकों में शामिल कलेक्टर कार्यालय के सामने रविवार देर रात सरेराह गुंडागर्दी का ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। नशे में धुत एक युवक ने दंपती की कार बीच सड़क पर रोक ली, बोनट पर चढ़ गया और शराब की बोतल से कार का अगला कांच तोड़ डाला। दहशत में आए दंपती ने दरवाजे नहीं खोले और सीधे कार दौड़ाकर रावजी बाजार थाने पहुंचकर अपनी जान बचाई।
जानकारी के मुताबिक घटना रविवार देर रात करीब 11 बजे कलेक्टर कार्यालय के सामने जे एम बी मिठाई वाले के पास की है। कार में एग्रीकल्चर इक्विपमेंट कारोबारी पीयूष मंजवानी (26) अपनी पत्नी प्रियम (24) के साथ सवार थे। तभी पीछा करते हुए आ रहे एक नशेड़ी युवक ने कार रोकी और कट मारने का झूठा आरोप लगाकर विवाद शुरू जमकर रौब झाड़ते हुए देखते ही देखते हिंसक हो गया।
युवक पहले कार के सामने आकर खड़ा हुआ, फिर बोनट पर चढ़ गया। उसके हाथ में शराब की बोतल थी। उसने पूरी ताकत से बोतल कार की विंडशील्ड पर दे मारी, जिससे कांच चकनाचूर हो गया।
अचानक हुए हमले से दंपती सहम गए, लेकिन उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए कार के दरवाजे नहीं खोले। कार चला रहे पीयूष ने वाहन को सीधे रावजी बाजार थाने तक पहुंचाया, जिससे दोनों सुरक्षित बच सके।
इस दौरान उनकी पत्नी प्रियम ने कार के अंदर से ही पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में आरोपी की हरकतें और चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। घटना का वीडियो देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
हो सकता था बड़ा हादसा
पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि उन्होंने कार रोक दी होती या बाहर निकलते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। परिवार ने शहर में बढ़ती नशाखोरी और सरेराह गुंडागर्दी पर चिंता जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उधर, रावजी बाजार थाना पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में वाहन के कट लगने की बात पर विवाद सामने आया है, हालांकि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
वायरल वीडियो और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर। वीडियो में दिख रहे बदमाश की तलाश शुरू कर दी।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!