वीडियो देखिये, तेज आंधी का कहर: सोलर पैनल गिरने से बालक गंभीर घायल; 4 घंटे रहा ब्लैकआउट
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
शहर में रविवार दोपहर आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। करीब 55 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली तेज हवाओं के कारण सराय क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें सोलर पैनल की चपेट में आने से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे अचानक मौसम बदला और काले बादलों के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। सराय क्षेत्र स्थित एक मोबाइल दुकान के पास लगा सोलर पैनल, लोहे का शेड और बिजली का खंभा पिलर सहित उखड़कर नीचे गिर गया।
प्रत्यक्षदर्शी रिजवान खान ने बताया कि वह दुकान के सामने खाना बना रहे थे। इसी दौरान तेज हवा के कारण शेड और सोलर पैनल अचानक भरभराकर गिर पड़े। हादसे में आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा। पड़ोस में रहने वाले भूरा भाई बैंड वाले और रेहान भाई के घरों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं।
इसी दौरान कलीम मैकेनिक का पुत्र आदिल सोलर पैनल की चपेट में आ गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए मलबा हटाया और घायल बालक को बाहर निकाला। बाद में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।
आंधी और तेज बारिश का असर पूरे शहर में देखने को मिला। बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होने से शहर में चार घंटे से अधिक समय तक ब्लैकआउट की स्थिति बनी रही। शाम करीब 7:45 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। तेज बारिश के कारण रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर भी पानी भर गया। वहीं प्री-मानसून की पहली तेज बारिश ने नगर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी।
गंगा आश्रम फोरलेन मार्ग पर एक फीट से अधिक पानी भर गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। इंदौर नाका स्थित इछावर मोड़ पर भी जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर पानी बहता रहा और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!