वीडियो देखिये, सरकार पोस्ट हटा सकती है, हमें मिटा नहीं सकती: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत ने साधा निशाना; आंदाेलन को लेकर कही ये बात
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
नीट पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। हजारों छात्र-युवा और अभिभावक आंदोलन में शामिल हुए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके कर रहे हैं, जो शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वे सीधे जंतर-मंतर पहुंचे और आंदोलन की कमान संभाली। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट हटाई जा सकती हैं, लेकिन विचारों और आंदोलन को खत्म नहीं किया जा सकता।
"सरकार पोस्ट हटा सकती है, हमें नहीं मिटा सकती"
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि पिछले एक महीने से वे और उनके समर्थक सोशल मीडिया के माध्यम से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठा रहे हैं, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर कार्रवाई करने के बजाय लोगों का ध्यान दूसरी तरफ मोड़ने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा, "दोस्तों, यह एक लंबी लड़ाई है। हमें सोशल मीडिया पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए एक महीना हो गया है, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय ये लोग ध्यान भटकाने वाली दूसरी चीजों पर ध्यान दे रहे हैं।" अभिजीत ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय होना जरूरी है और जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
"ऐसा लगा जैसे आजादी के आखिरी पल हों"
अभिजीत दीपके ने अपने संबोधन में एक भावुक टिप्पणी भी की। उन्होंने कहा कि जब उनकी फ्लाइट दिल्ली में उतरने वाली थी, तब उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था जैसे वे अपनी आजादी के आखिरी पल जी रहे हों।
उन्होंने कहा, "मैं भारत लौटते समय पूरी तरह तैयार था कि इस मकसद के लिए अगर अपनी आजादी की भी कुर्बानी देनी पड़े तो मैं पीछे नहीं हटूंगा।" उनके इस बयान के बाद प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी कर उनका समर्थन किया।
हजारों छात्र-युवा हुए शामिल
जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कई अभिभावक और बुजुर्ग भी अपने बच्चों के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के मामलों ने युवाओं का भरोसा कमजोर किया है। धरना स्थल पर "शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो", "छात्रों को न्याय दो" और "भविष्य से खिलवाड़ बंद करो" जैसे नारे लगातार गूंजते रहे।
हिट लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने हटाया
प्रदर्शन के दौरान एक अलग घटना भी देखने को मिली। एक युवक कॉकरोच मारने वाले उत्पाद 'हिट' की बोतल लेकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि वह पार्टी के विरोध का प्रतीकात्मक संदेश देना चाहता था। हालांकि, वहां मौजूद सीजेपी समर्थकों ने इसका विरोध किया और युवक को कार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया। कुछ देर तक मौके पर हलचल रही, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई।
नेटवर्क समस्या से जूझे प्रदर्शनकारी
हजारों लोगों की मौजूदगी के बीच जंतर-मंतर क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या भी देखने को मिली। कई प्रदर्शनकारियों ने सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण और वीडियो अपलोड करने में दिक्कत आने की शिकायत की।
शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठी आवाज
कॉकरोच जनता पार्टी का कहना है कि यह आंदोलन केवल किसी एक परीक्षा या व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरे परीक्षा तंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर किया जा रहा है। पार्टी ने नीट पेपर लीक समेत विभिन्न भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई है। फिलहाल जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी के कारण यह आंदोलन राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!