खबर
Top News

वीडियो देखिये, छह एकड़ जमीन के विवाद में टूट गया किसान का सब्र: जनसुनवाई में बिगड़ी तबीयत; इलाज के दौरान तोड़ दिया दम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 जुलाई 2026, 12:28 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, हरदा। 
मध्य प्रदेश के हरदा जिले में जनसुनवाई के दौरान एक किसान की मौत ने प्रशासनिक व्यवस्था और राजस्व मामलों के निस्तारण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हंडिया तहसील के ग्राम अजनास रैय्यत निवासी 55 वर्षीय किसान भगत विश्वकर्मा मंगलवार को अपनी जमीन संबंधी शिकायत लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे थे। जनसुनवाई के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। अधिकारियों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि किसान ने जनसुनवाई में पहुंचने से पहले किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। हालांकि प्रशासन और पुलिस का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

जनसुनवाई में अचानक बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार भगत विश्वकर्मा अपनी शिकायत लेकर जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे थे। शिकायत दर्ज कराने के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई।

मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद जिला मुख्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और जनसुनवाई में मौजूद लोगों में भी चिंता फैल गई।

परिजनों ने लगाया जमीन विवाद से परेशान होने का आरोप
मृतक के बड़े बेटे राकेश विश्वकर्मा ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से करीब छह एकड़ जमीन के विवाद को लेकर परेशान थे। उनका आरोप है कि बड़े पिता जगदीश विश्वकर्मा और उनके बेटे के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

इस संबंध में कई बार प्रशासन और राजस्व अधिकारियों को आवेदन दिए गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। परिवार का कहना है कि लगातार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने और सुनवाई नहीं होने के कारण भगत विश्वकर्मा मानसिक तनाव में रहने लगे थे।

बार-बार लगा रहे थे सरकारी दफ्तरों के चक्कर
परिजनों के अनुसार भगत विश्वकर्मा पिछले काफी समय से तहसील कार्यालय और जिला स्तर की जनसुनवाई में अपनी शिकायत दर्ज करा रहे थे। उन्हें उम्मीद थी कि प्रशासन उनकी समस्या का समाधान करेगा, लेकिन बार-बार आवेदन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी उम्मीद के साथ वे मंगलवार को एक बार फिर जनसुनवाई में पहुंचे थे।

जहरीला पदार्थ खाने की आशंका
घटना के बाद प्रारंभिक स्तर पर यह आशंका जताई जा रही है कि किसान ने जिला मुख्यालय पहुंचने से पहले किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। हालांकि पुलिस और प्रशासन ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई या किसी अन्य कारण से।

पुलिस ने शुरू की जांच
अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


संबंधित समाचार

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

14 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

40 minutes ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 1 hour ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 1 hour ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 2 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 2 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 2 hours ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 2 hours ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

about 2 hours ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

about 3 hours ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

about 3 hours ago
कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
Top News

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

about 3 hours ago
‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’
Top News

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

about 3 hours ago
ट्रैफिक डायवर्शन
Top News

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

about 3 hours ago
स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश
Top News

स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

about 3 hours ago
औचक निरीक्षण
Top News

औचक निरीक्षण:चोइथराम मंडी में गंदगी पर गिरी गाज; दरोगा निलंबित

about 3 hours ago
मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस
Top News

मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस:दिन में 10 घंटे बिजली देगी सरकार; खेती के साथ पशुपालन पर भी जोर

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!