वीडियो देखिये, इतने लोगों को घायल करने वाला कुत्ता अभी भी नहीं मिला: तलाश में दिनभर जुटी रही नगर निगम टीम; कुछ माह पहले दी गई चेतावनी क्यों चर्चा में
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के अरबिंदो अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों में 40 से अधिक लोगों को काटने वाले हमलावर कुत्ते की तलाश में नगर निगम की टीम दिनभर जुटी रही, लेकिन देर शाम तक वह पकड़ में नहीं आ सका।
निगम अमले ने विशेष अभियान चलाकर अस्पताल परिसर से 25 से अधिक कुत्तों को पकड़ा है, जबकि पूरे शहर में अब तक 350 से ज्यादा आवारा कुत्तों को शेल्टर होम भेजा जा चुका है।
घटना के बाद चार माह पहले हुए डॉग विवाद और उस दौरान दी गई चेतावनियों का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि फरवरी में ही आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे को लेकर आगाह किया गया था, लेकिन उस समय आपत्तियों और विरोध के चलते ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।
फरवरी में भी बच्चों समेत करीब 12 लोगों को कुत्तों ने काटा था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने अपने स्तर पर कुछ कुत्तों को पकड़कर जीपीओ स्थित शेल्टर होम भेजा था। इस कार्रवाई का कुछ डॉग लवर्स और पशु संरक्षण से जुड़े लोगों ने विरोध किया।
उनका तर्क था कि अस्पताल प्रशासन को कुत्तों को पकड़वाने का अधिकार नहीं है। विवाद बढ़ने पर शेल्टर होम ने कुत्तों को रखने से इनकार कर दिया और बाद में उन्हें उसी क्षेत्र में छोड़ दिया गया।
अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों ने तब आशंका जताई थी कि यदि समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो भविष्य में बड़ी घटना हो सकती है। अब एक ही दिन में 40 से ज्यादा लोगों के घायल होने के बाद स्टाफ का कहना है कि उनकी चेतावनी सही साबित हुई है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार फरवरी की घटना के दो दिन बाद हॉस्पिटल मैनेजर डॉ. नीरज सेन को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से फोन आया था। कॉल करने वाले ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की गैंग से जुड़ा बताते हुए धमकी दी थी।
कॉलर ने कथित तौर पर कहा कि “दाऊदजी एक बार बोलते हैं तो बात समझ में आ जानी चाहिए” और परिवार का हवाला देते हुए अप्रत्यक्ष दबाव बनाया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था, लेकिन अब तक कॉलर की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।
ताजा हमले में सबसे पहले मेडिकल रेजिडेंट डॉ. आकांक्षा द्विवेदी घायल हुईं। उन्होंने बताया कि ड्यूटी शुरू करने से पहले ही कुत्ते ने हमला कर दिया। इसके बाद डॉक्टर, नर्स, मरीजों के परिजन और कर्मचारी भी उसका शिकार बनते गए।
कई लोगों को ग्रेड-3 डॉग बाइट इंजरी हुई है, जिसमें गहरे घाव बनते हैं और रेबीज संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। अस्पताल में एक ही दिन में 26 मरीजों का इलाज किया गया, जिनमें से कुछ को गंभीर जख्म के कारण अवकाश लेना पड़ा।
नगर निगम के जू प्रभारी डॉ. उत्तम यादव के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत शहर में आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। अरबिंदो अस्पताल की घटना के बाद विशेष टीम गठित कर क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया गया है, लेकिन मुख्य हमलावर कुत्ता अभी भी पकड़ से बाहर है।
बताया जा रहा है कि कुत्ता अस्पताल परिसर से निकलकर रेवती रेंज, बरदरी गांव, एलएनसीटी कॉलेज और रेनेसा कॉलेज सहित आसपास के क्षेत्रों तक पहुंच गया था। इसके बाद से ग्रामीणों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक हमलावर कुत्ता नहीं पकड़ा जाता, तब तक क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल होना मुश्किल है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!