वीडियो देखिये, बादल फटने से तबाही: अब तक इतने लोगों की जान गई; मलबे से 2 साल के मासूम समेत 5 शव बरामद, लैंडस्लाइड से यात्रा प्रभावित
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
देश के कई पहाड़ी राज्यों में मानसून का कहर जारी है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ और किश्तवाड़ जिलों में शनिवार रात बादल फटने और भारी बारिश के बाद बाढ़ व भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। इन हादसों में अब तक 11 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।
पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में एक मकान मलबे में दब गया। हादसे के समय घर में आठ लोग मौजूद थे। राहत और बचाव अभियान के दौरान मलबे से पांच लोगों के शव निकाले गए, जिनमें 2 साल के मासूम सोफियान यासिर का शव भी शामिल है। अन्य लोगों की तलाश और राहत कार्य जारी है।
किश्तवाड़ में बादल फटने से नुकसान
किश्तवाड़ जिले के सुर्नू इलाके में बादल फटने के बाद कई घरों और खेतों को नुकसान पहुंचा है। अचानक आई बाढ़ से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। प्रशासन और राहत टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं।
राजौरी में नदी उफान पर, 250 वाहन बहे
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भी लगातार बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं। धारहाल नदी का जलस्तर बढ़ने से न्यू बस स्टैंड बेला इलाके में पानी भर गया। तेज बहाव के कारण करीब 200 से 250 वाहन बहने की जानकारी सामने आई है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है।
उत्तराखंड में भूस्खलन, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
उधर, उत्तराखंड में भी भारी बारिश के कारण कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड के बाद सुरक्षा के मद्देनजर घोड़े-खच्चरों की सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं।
इसके अलावा कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के एक जत्थे को भी रास्ते में रोकना पड़ा है। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मौसम सामान्य होने तक सतर्क रहने की अपील की है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
पहाड़ी राज्यों में लगातार खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट पर हैं। मौसम विभाग ने कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है और लोगों से नदी-नालों तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!