वीडियो देखिये, खतरनाक मकानों पर निगम की कार्रवाई: बारिश से पहले हटाए जर्जर हिस्से; मौके पर तैनात रहा पुलिस बल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मानसून और बारिश के मौसम को देखते हुए नगर निगम ने खतरनाक एवं जर्जर मकानों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को निगम की रिमूवल गैंग ने मुकर्जीपुरा क्षेत्र में तीन खतरनाक मकानों पर एक साथ कार्रवाई करते हुए उनके जर्जर हिस्सों को हटाया। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार के विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।
लोगों और राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बन जाते हैं
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार हर वर्ष बारिश का मौसम शुरू होने से पहले शहर में ऐसे भवनों की पहचान की जाती है, जो तेज हवा, बारिश या अन्य प्राकृतिक कारणों से कभी भी धराशायी हो सकते हैं। ऐसे भवन आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बन जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए निगम द्वारा नियमित रूप से खतरनाक मकानों के खिलाफ अभियान चलाया जाता है।
नोटिस के बाद की गई कार्रवाई
निगम अधिकारियों ने बताया कि जिन मकानों पर कार्रवाई की गई थी, उनके मालिकों को पहले ही नोटिस जारी कर स्वयं जर्जर हिस्से हटाने के निर्देश दिए गए थे। नोटिस अवधि समाप्त होने के बाद भी भवन मालिकों द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया।
इसके बाद निगम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जर्जर निर्माण हटाने का निर्णय लिया। कार्रवाई के लिए निगम की रिमूवल गैंग जेसीबी और पोकलेन मशीनों के साथ मौके पर पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
तीन मकानों पर चला निगम का बुलडोजर
मुकर्जीपुरा क्षेत्र में मोहम्मद साबिर, मुरलीधर सिंगी और अशोक शर्मा के मकानों को खतरनाक श्रेणी में चिन्हित किया गया था। निगम की कार्रवाई के दौरान मोहम्मद साबिर के मकान का अत्यंत जर्जर हिस्सा पूरी तरह हटाया गया।
वहीं मुरलीधर सिंगी के मकान की लगभग 12 फीट ऊंची खतरनाक दीवार और अन्य कमजोर निर्माण को तोड़ा गया। अशोक शर्मा एवं अन्य के मकानों की छतों पर बने जर्जर ढांचे, टंकियां और अन्य असुरक्षित निर्माण भी हटाए गए। कार्रवाई से पहले निगम कर्मचारियों ने भवन मालिकों को आवश्यक सामान सुरक्षित स्थान पर हटाने का समय दिया, ताकि किसी प्रकार का नुकसान न हो।
200 से अधिक भवन चिन्हित
नगर निगम के अनुसार शहर में वर्तमान में 200 से अधिक मकान और भवन ऐसे हैं, जिन्हें खतरनाक श्रेणी में रखा गया है। इनमें से सबसे अधिक जोखिम वाले भवनों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। निगम अब तक करीब 20 भवनों पर कार्रवाई कर चुका है।
अधिकारियों का कहना है कि जिन मकानों की स्थिति अत्यंत जर्जर है, वहां किसी भी समय हादसा हो सकता है। विशेषकर बारिश और तेज हवाओं के दौरान ऐसे भवन गिरने की आशंका बढ़ जाती है, जिससे जनहानि की संभावना बनी रहती है।
लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि मुकर्जीपुरा के जिन तीन मकानों पर कार्रवाई की गई, उनकी स्थिति बेहद खतरनाक थी। यदि समय रहते इन्हें नहीं हटाया जाता तो तेज बारिश या आंधी के दौरान बड़ा हादसा हो सकता था।
निगम का कहना है कि शहरभर में खतरनाक भवनों की निगरानी जारी है और आने वाले दिनों में भी ऐसे मकानों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जाएगा। जिन भवनों को नोटिस जारी किए गए हैं, उनके मालिकों को स्वयं जर्जर हिस्से हटाने की सलाह दी गई है। ऐसा नहीं करने पर निगम नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
नगर निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई जर्जर या खतरनाक भवन दिखाई देता है तो इसकी जानकारी तत्काल निगम को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर जनहानि को रोका जा सके।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!