वीडियो देखिये, विवाद ने पकड़ा तूल: वीरेंद्र शेंडगे के घर दोबारा पथराव; एफआईआर पर अड़े लोग, समर्थकों के घरों को भी बनाया निशाना
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 के उषा नगर इलाके में डॉग फीडिंग को लेकर शुरू हुआ विवाद अब लगातार उग्र होता जा रहा है। रविवार शाम एक बार फिर विधायक मालिनी गौड़ के समर्थक और पूर्व विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र शेंडगे के घर पर पथराव किए जाने की जानकारी सामने आई है।
इसके साथ ही शेेंडगे के करीबी सहयोगी के घर पर भी पत्थर फेंके गए। वहीं मालिनी गौड़ के रिश्तेदार लोकेंद्र राठौर के घर पर भी अज्ञात लोगों द्वारा पथराव कर कार में तोड़फोड़ किए जाने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात उषा नगर में कुत्तों को भोजन डालने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। विवाद के दौरान वीरेंद्र शेंडगे और दूसरे पक्ष के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मारपीट के आरोप लगे। मामला अन्नपूर्णा थाने पहुंचा, जहां दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई।
थाने से निकले समर्थक, फिर हुआ हंगामा
सूत्रों के मुताबिक रविवार को दिनभर चले घटनाक्रम के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) से जुड़े समर्थक अन्नपूर्णा थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। देर शाम थाने से निकलने के बाद कुछ लोग उषा नगर पहुंचे, जहां वीरेंद्र शेंडगे के घर पर दोबारा पथराव किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पत्थरबाजी के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।
सहयोगी और रिश्तेदारों को भी बनाया निशाना
ताजा घटनाक्रम में वीरेंद्र शेंडगे के करीबी सहयोगी के घर पर भी पथराव किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा विधायक मालिनी गौड़ के रिश्तेदार लोकेंद्र राठौर के घर पर भी अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंके, जिससे बाहर खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई।
इन घटनाओं के बाद मामला केवल दो पक्षों के विवाद तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि राजनीतिक और संगठनात्मक स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के अनुसार हिंद रक्षक संंगठन के शानू दिघे के घर के साथ वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। बताया जाता है कि शेंडगे पर एफआईआर नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने यह किया।
भाजपा, संघ और हिंदू संगठनों में चर्चा
विवाद को लेकर भाजपा, संघ और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच लगातार बैठकों और चर्चा का दौर जारी है। सूत्रों का कहना है कि संघ और विहिप से जुड़े कार्यकर्ता मारपीट के आरोपों को लेकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर अड़े हुए हैं, जबकि दूसरी ओर शेंडगे समर्थक खुद को निशाना बनाए जाने का आरोप लगा रहे हैं।
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
गौरतलब है कि विवाद सामने आने के बाद भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने वीरेंद्र शेडगे को विधानसभा-4 के प्रभारी पद से मुक्त कर दिया है और कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी ने उनसे तीन दिन में जवाब मांगा है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!