खबर
Top News

वीडियो देखिये, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन फिर शुरू: पेपर लीक पर प्रधानमंत्री बोले- राजनीति न हो; दोषियों को मिले कड़ी सजा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 जुलाई 2026, 11:01 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली। 
देशभर में पेपर लीक के मुद्दे पर बढ़ते विवाद और छात्रों के आंदोलन के बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट संदेश दिया कि पेपर लीक जैसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होगी और इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपना आंदोलन दोबारा शुरू कर दिया है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक में पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार का रुख स्पष्ट किया। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक के मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा और सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सरकार पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

प्रधानमंत्री ने बैठक में यह भी कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर विषय को राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है। उनका मानना है कि यह करोड़ों छात्रों के भविष्य से जुड़ा मामला है और इस पर राजनीति करने के बजाय दोषियों को कानून के दायरे में लाने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस समझौते को लेकर किसानों के बीच किसी तरह की चिंता की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इससे किसानों के हितों को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ आंदोलन
उधर, राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन सोमवार देर रात फिर शुरू हो गया। इससे पहले सोमवार शाम करीब पांच बजे संसद मार्च के बाद दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर खाली करा दिया था। पुलिस की कार्रवाई के बाद ऐसा माना जा रहा था कि आंदोलन समाप्त हो गया है, लेकिन करीब छह घंटे बाद प्रदर्शनकारी फिर से जंतर-मंतर लौट आए और दोबारा मंच लगाकर धरना शुरू कर दिया।

रात लगभग 11 बजे तक बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर एकत्र हो गए। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और आंदोलन को और तेज करने की घोषणा की गई। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियां भी तैनात रहीं।

अभिजीत दीपके बोले- इस्तीफे तक नहीं हटेंगे
CJP के प्रमुख नेता अभिजीत दीपके ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देते। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संगठन मंगलवार को भी संसद की ओर मार्च करेगा और किसी भी स्थिति में जंतर-मंतर से हटने वाला नहीं है।

दीपके ने आरोप लगाया कि पेपर लीक के लगातार सामने आ रहे मामलों ने देश के लाखों युवाओं का भविष्य संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि छात्रों का सरकार से भरोसा उठता जा रहा है और जब तक जिम्मेदारी तय नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।

तीन प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन
प्रदर्शनकारी मुख्य रूप से तीन मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इनमें पहली मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है। दूसरी मांग पेपर लीक के सभी मामलों की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करना है।

तीसरी मांग परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार लागू कर भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर स्थायी रोक लगाने की है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केवल गिरफ्तारियां पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि पूरे तंत्र की जवाबदेही तय होनी चाहिए ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले लाखों छात्रों का विश्वास बहाल हो सके।

संसद तक पहुंचा प्रदर्शन
सोमवार को CJP समर्थकों ने जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों की बड़ी संख्या संसद क्षेत्र तक पहुंच गई, जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी। संसद मार्ग और आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग की गई तथा भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

जानकारों के अनुसार, पिछले लगभग 14 वर्षों में पहली बार किसी बड़े प्रदर्शन की भीड़ संसद के प्रवेश क्षेत्र तक पहुंची है। इससे पहले वर्ष 2012 में निर्भया कांड के विरोध के दौरान इस इलाके में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे।

दिनभर जुटते रहे प्रदर्शनकारी
सोमवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग जंतर-मंतर पहुंचने लगे थे। प्रदर्शनकारी हाथों में झंडे, बैनर और पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाते रहे। दिनभर विभिन्न छात्र संगठनों और सामाजिक समूहों ने भी प्रदर्शन में भाग लिया। कई वक्ताओं ने मंच से परीक्षा प्रणाली में सुधार, पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

राजनीतिक हलचल तेज
पेपर लीक का मुद्दा अब राजनीतिक रूप भी ले चुका है। विपक्ष लगातार सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगा रहा है, जबकि केंद्र सरकार का कहना है कि वह दोषियों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ताजा बयान को सरकार की ओर से इस मुद्दे पर स्पष्ट संदेश माना जा रहा है कि कानून अपना काम करेगा और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।



संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 10 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 11 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 11 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 11 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 12 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 12 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 12 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 13 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 13 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 13 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 13 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 13 hours ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 13 hours ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 14 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

about 14 hours ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

about 14 hours ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

about 14 hours ago
कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
Top News

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

about 14 hours ago
‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’
Top News

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

about 14 hours ago
ट्रैफिक डायवर्शन
Top News

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!